मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

प्रयागराज: डेंगू मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले ग्लोबल अस्पताल पर चलेगा बुलडोजर, 28 अक्टूबर तक बिल्डिंग खाली करने का आदेश

प्रयागराज: प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ग्लोबल अस्पताल को 28 अक्टूबर तक बिल्डिंग खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है।प्राधिकरण ने बिल्डिंग को "अवैध रूप से निर्मित" करार दिया है। अस्पताल को कथित तौर प…

प्रयागराज: डेंगू मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले ग्लोबल अस्पताल पर चलेगा बुलडोजर, 28 अक्टूबर तक बिल्डिंग खाली करने का आदेश
प्रयागराज: डेंगू मरीज को मौसमी का जूस चढ़ाने वाले ग्लोबल अस्पताल पर चलेगा बुलडोजर, 28 अक्टूबर तक बिल्डिंग खाली करने का आदेश | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ग्लोबल अस्पताल को 28 अक्टूबर तक बिल्डिंग खाली करने के लिए नोटिस जारी किया है।प्राधिकरण ने बिल्डिंग को "अवैध रूप से निर्मित" करार दिया है। अस्पताल को कथित तौर पर रक्त प्लेटलेट्स के बजाय फलों के रस को एक डेंगू रोगी को चढ़ाने से हुई मौत के बाद सील किया गया है।



मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मुसम्बी का जूस चढ़ाने के आरोपों से घिरे झलवा के ग्लोबल हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर की इमारत को बिना मानचित्र के नक्शा पास होने का नोटिस थमाते हुए ध्वस्तीकरण का नोटिस थमाया गया है। 28 अक्टूबर के बाद अस्पताल की इमारत का ढहाया जा सकता है।


प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने कहा है,'' प्रयागराज विकास प्राधिकरण द्वारा इमारत के मालिक को नोटिस जारी करके उनसे जवाब मांगा गया है। यह इमारत बिना नक्शा पास हुए बनी है। फिलहाल नोटिस का जवाब मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।



उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा,''दिवाली की छुट्टियों के कारण अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है लेकिन मैं कह सकता हूं कि चाहे सरकारी या गैर-सरकारी अस्पताल हो हम सभी में उच्च गुणवत्ता वाली सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध हैं|



प्रयागराज में नकली प्लेटलेट्स बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़: 10 लोग गिरफ़्तार


प्रयागराज के झलवा स्थित ग्लोबल हॉस्पिटल में 19 अक्टूबर, 2022 को डेंगू पेशेंट को प्लेटलेट्स की जगह मौसमी का जूस चढ़ाने से उसकी मौत हो गई थी| प्रदीप पांडेय नाम के डेंगू मरीज को एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था| आरोप है कि यहीं मरीज को प्लेटलेट्स की जगह मौसमी का जूस चढ़ा दिया गया, जिससे उसकी जान चली गई| मामले के सोशल मीडिया में आने के बाद प्रशासन ने अस्पताल को सील कर दिया था|








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 26 अक्टूबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।