मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“इंसाफ हुआ है...”: अतीक अहमद के बेटे असद के एंकाउटर पर उमेश पाल की पत्नी जया

प्रयागराज: पूर्व सांसद व गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद, (जो वकील उमेश पाल की हत्या में वांछित था), के एंकाउटर पर उमेश पाल (Slain Lawyer Umesh Pal) की पत्नी जया पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

“इंसाफ हुआ है...”: अतीक अहमद के बेटे असद के एंकाउटर पर उमेश पाल की पत्नी जया
“इंसाफ हुआ है...”: अतीक अहमद के बेटे असद के एंकाउटर पर उमेश पाल की पत्नी जया | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज: पूर्व सांसद व गैंगस्टर अतीक अहमद के बेटे असद अहमद, (जो वकील उमेश पाल की हत्या में वांछित था), के एंकाउटर पर उमेश पाल (Slain Lawyer Umesh Pal) की पत्नी जया पाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया| जया पाल ने कहा,''उन्होंने (योगी आदित्यना)  जो किया है बहुत अच्छा किया है। उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई। इंसाफ हुआ है...पुलिस ने बहुत सहयोग किया|



अतीक अहमद के बेटे असद अहमद और उसके सहयोगी गुलाम के एंकाउटर पर उमेश पाल की मां शांति देवी ने कहा, "यह मेरे बेटे को श्रद्धांजलि है।" शांति देवी ने कहा,''मैं सीएम योगी जी को न्याय दिलाने के लिए धन्यवाद देती हूं और उनसे अपील करती हूं कि हमें आगे भी न्याय दिलाएं| मुझे मुख्यमंत्री पर पूरा भरोसा है| 


यह भी पढ़ें: उमेश पाल हत्याकांड:मुठभेड़ में मारा गया अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम 

 

अतीक अहमद का बेटा असद और मकसूदन का बेटा गुलाम आज गुरुवार को झांसी में डीएसपी नवेंदु और डीएसपी विमल के नेतृत्व में यूपीएसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ में मारा गया। अतीक अहमद का बेटा असद असद और एक अन्य आरोपी गुलाम उमेश पाल हत्याकांड में वांछित थे और उन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था। मारे गए दोनों आरोपितों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद।


उमेश पाल हत्याकांड: प्रयागराज गोली-बमकांड में घायल दूसरे सिपाही की भी मौत 


उमेश पाल 2005 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या का गवाह था, जिसमें अतीक अहमद आरोपी है। 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की प्रयागराज में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.


राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल और एक गनर की गोली मारकर हत्या 







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 अप्रैल 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।