नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर ज़िले के हिंगना स्थित ''कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड, हिंगना'' में आग लगने से 3 मजदूरों की मौत हो गई और 3 घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हिंगना में कटारिया एग्रो प्रइवेट लिमिटेड कंपनी में आज सुबह करीब 11 बजे भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी आनंद परब ने बताया, "आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। हमने 4 में से 3 लोगों के शव को निकाला है और एक की खोज चल रही है। दमकल की 15 गाड़ी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है।"
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कटारिया एग्रो प्रा. लिमिटेड में आग लगने से 3 कर्मचारियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है. उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तत्काल नागपुर के कलेक्टर से इस संबंध में समन्वय करने को कहा है|
देवेंद्र फडणवीस ने यह भी निर्देश दिया है कि इस घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अच्छा इलाज मिले. हालांकि कलेक्टर मुंबई में बैठक कर रहे हैं, लेकिन लगातार समन्वय कर रहे हैं।