मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

‘शिवसेना’ का नाम और ‘चुनाव चिन्ह’ छीनने के लिए हुई ₹2000 करोड़ की डील': शिवसेना पर EC के फैसले के बाद संजय राउत का बड़ा दावा

नई दिल्ली: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने रविवार को आरोप लगाया कि शिवसेना का नाम और धनुष-बाण (चुनाव चिन्ह) को "खरीदने" के लिए ₹2,000 करोड़ का लेन-देन हुआ है। राउत ने दावा किया कि ₹2,0…

‘शिवसेना’ का नाम और ‘चुनाव चिन्ह’ छीनने के लिए हुई ₹2000 करोड़ की डील': शिवसेना पर EC के फैसले के बाद संजय राउत का बड़ा दावा
‘शिवसेना’ का नाम और ‘चुनाव चिन्ह’ छीनने के लिए हुई ₹2000 करोड़ की डील': शिवसेना पर EC के फैसले के बाद संजय राउत का बड़ा दावा | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राउत ने रविवार को आरोप लगाया कि शिवसेना का नाम और  धनुष-बाण (चुनाव चिन्ह) को "खरीदने" के लिए ₹2,000 करोड़ का लेन-देन हुआ है। राउत ने दावा किया कि ₹2,000 करोड़ एक प्रारंभिक आंकड़ा है और यह 100 प्रतिशत सच है। उन्होंने यह भी दावा कि सत्तारूढ़ दल (BJP) के करीबी एक बिल्डर ने उनके साथ यह जानकारी साझा की। राज्यसभा सदस्य ने कहा कि उनके दावे के समर्थन में सबूत हैं, जिसका खुलासा वह जल्द करेंगे।



शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के सांसद संजय राउत ने कहा कि,'शिवसेना और उसका निशान (तीर-कमान) चिह्न छीना गया है और ऐसा करने के लिए इस मामले में अब तक 2,000 करोड़ रुपए की लेनदेन हुई है|



संजय राउत ने कहा, ''मैंने अपने ट्वीट से ही देश को अवगत किया है। जिस तरह से हमारे चुनाव चिह्न और शिवसेना का नाम लिया गया है...| वह न्याय नहीं है , सच नहीं है...| यह एक व्यापारिक सौदा है, जिसके लिए 2000 करोड़ रुपये की लेनदेन हुई है| यह मेरा शुरुआती अनुमान है।''



राउत ने कहा कि ''जो सरकार ...जो नेता...- बेईमान गुट के विधायकों के लिए 50 करोड़, सांसदों के लिए 100 करोड़ और हमारे पार्षदों को खरीदने के लिए 50 लाख से 1 करोड़ की बोली लगाता है। वो हमारा नाम शिवसेना और चुनाव चिह्न लेने के लिए कितनी बोली का लगा सकता है, आप तय करें? मेरी जानकारी 2,000 करोड़ रुपये है।''



अमित शाह के बयान पर संजय राउत ने कहा कि, ''अमित शाह क्या बोलते हैं, वो महाराष्ट्र के लोग ध्यान नहीं देते..जो सत्य को खरीदने का काम करते हैं वो झूठ और सच की क्या बात कर रहे हैं। इसका निर्णय लेने का काम जनता के पास है और समय आने पर वो करेगी...शिवसेना किसकी थी और किसकी होगी ये फैसला महाराष्ट्र के लोग लेंगे|



दरअसल,  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कल यानी शनिवार को शिंदे गुट को 'शिवसेना' का नाम और 'चिन्ह' देने के चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया था| चुनाव आयोग के फैसले पर उन्होंने कहा था कि,''शुक्रवार  (17 फरवरी 2023 ) को चुनाव आयोग ने दूध का दूध पानी का पानी कर दिया| शाह ने कहा था कि, ''एकनाथ शिंदे की शिवसेना को असली शिवसेना और धनुष बाण दोनों मिल गए। जो लोग झूठ के आधार पर हुंकार भरते थे उन लोगों को आज मालूम पड़ गया है कि सत्य किसके साथ है?



राउत ने एक ट्वीट में कहा कि मुझे यकीन है...  चुनाव चिन्ह और नाम हासिल करने के लिए अब तक 2000 करोड़ के सौदे और लेन-देन हो चुके हैं...  यह प्रारंभिक आंकड़ा है और 100 फीसदी सच है..  जल्द ही कई बातों का खुलासा होगा.. देश के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था.



सांसद संजय राउत ने कहा, "चुनाव आयोग जैसा एक स्वायत्त और संवैधानिक संस्था को निष्पक्ष होना चाहिए और किसी भी प्रभाव से दूर होना चाहिए। लेकिन दुर्भाग्य से आयोग इस भरोसे को नहीं पैदा करता। बीजेपी तो अपने 2000 करोड़ रुपए (50-50 करोड़ प्रति विधायक) के निवेश को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।"


ठ???करे को बड़ा झटका: शिंदे गुट के पास रहेगा 'शिवसेना' पार्टी का नाम, 'धनुष और तीर' चुनाव चिन्ह; EC का आदेश 


चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले गुट को असली शिवसेना के रूप में मान्यता दी और उसे 'धनुष और तीर' चुनाव चिह्न आवंटित करने का आदेश दिया। शिंदे गुट ने चुनाव आयोग के इस फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया था। वहीं, उद्धव गुट ने चुनाव आयोग के फैसले को पूर्व नियोजित बताया था। 


शिंदे गुट को ‘शिवसेना’ का नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के EC के फैसले को संजय राउत ने 'बताया 'लोकतंत्र की हत्या' 



“...ऐसे तो कोई भी पूंजीपति MLA खरीद कर CM बन जाएगा”: शिंदे गुट को 'शिवसेना' का नाम और 'चुनाव चिन्ह' देने के EC के फैसले के खिलाफ SC का दरवाजा खटखटाएगा ठाकरे गुट 



“देश में तानाशाही...”: EC के फैसले पर PM मोदी पर भड़के उद्धव ठाकरे, बोले- उनमें चुनाव कराने की हिम्मत नहीं है...सभी उनके गुलाम हैं 



“हिम्मत है तो चुराया हुआ धनुष-बाण लेकर सामने आइए, मैं मेरी मशाल लेकर आता हूं फिर देखते हैं...” : उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी और एकनाथ शिंदे पर हमला





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 फ़रवरी 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।