Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

अगर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों व राजस्थानियों को निकाल दो, तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

  • by: news desk
  • 30 July, 2022
अगर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों व राजस्थानियों को निकाल दो, तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के मुंबई को लेकर की गई टिप्पणी विवाद पर खड़ा हो गया| एक समारोह में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि, मुंबई और ठाणे से अगर गुजराती और राजस्थानी को निकाल दो तो यहां पैसा बचेगा ही नहीं| यह राजधानी, जो आर्थिक राजधानी कहलाती है वो कहलाएगी ही नहीं|



कार्यक्रम में राज्यपाल कोश्यारी ने शुक्रवार को कहा, 'कभी-कभी मैं यहां के लोगों से कहता हूं कि महाराष्ट्र से, विशेषकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दो तो तुम्हारे यहां कोई पैसा बचेगा ही नहीं। ये आर्थिक राजधानी कहलाएगी ही नहीं।'



अगर महाराष्ट्र, खासकर मुंबई और ठाणे से गुजरातियों और राजस्थानियों को निकाल दिया जाये, तो यहां कोई पैसा नहीं बचेगा। देश की आर्थिक राजधानी नहीं रह पाएगी मुंबई: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी



शिवसेना राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कोश्यारी के बयान पर शिंदे गुट को घेरा है। उन्होंने कहा है कि कोश्यारी ने मराठियों को भिखारी बता दिया है, ऐसे में CM शिंदे को एक्शन लेना चाहिए। 



राज्यसभा सांसद संजय राउत ने ट्वीट किया कि महाराष्ट्र में भाजपा समर्थित मुख्यमंत्री होते ही मराठियों और छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान शुरू हुआ। स्वाभिमान और अपमान के मुद्दे पर अलग हुआ गुट अगर इस पर चुप बैठता है तो शिवसेना का नाम न ले।




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन