मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'पेंडुलम' वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “जो मुख्यमंत्री पेंडुलम की बातें कर रहे हैं उन्होंने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी है और वे हम लोगों को पेंडुलम सिखा रहे हैं|
मैनपुरी के करहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार कहा था,'' चाचा शिवपाल की स्थिति पेंडुलम जैसी हो गई है। बेचारे को पिछली बार कितना बेइज्जत करके भेजा था, कुर्सी तक नहीं मिली, कुर्सी के हैंडल पर बैठना पड़ा था। जीवन में पेंडुलम कभी नहीं बनना चाहिए। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है|
योगी आदित्यनाथ के बयान पर अखिलेश यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि “जो मुख्यमंत्री पेंडुलम की बातें कर रहे हैं उन्होंने खुद फिजिक्स नहीं पढ़ी है और वे हम लोगों को पेंडुलम सिखा रहे हैं|
समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव की सुरक्षा घटाने पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि, “शिवपाल सिंह यादव जी की सुरक्षा श्रेणी को कम करना आपत्तिजनक है। उन्होंने आगे कहा कि, “साथ ही ये भी कहना है कि पेंडुलम समय के गतिमान होने का प्रतीक है और वो सबके समय को बदलने का संकेत भी देता है और ये भी कहता है कि ऐसा कुछ भी स्थिर नहीं है जिस पर अहंकार किया जाए।
अधिकारी चुनाव लड़ रहे, किसानों को खाद नहीं मिल रहा : अखिलेश यादव
“चाचा की 'स्थिति' पेंडुलम जैसी..”: शिवपाल यादव पर योगी का निशाना
“बीजेपी से यही उम्मीद थी...”: सुरक्षा में कटौती होने पर बोले शिवपाल यादव