मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

अधिकारी चुनाव लड़ रहे, किसानों को खाद नहीं मिल रहा : अखिलेश यादव

मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि मैनपुरी सदर क्षेत्र में आयोजित आशीर्वाद सम्मेलन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संब…

अधिकारी चुनाव लड़ रहे, किसानों को खाद नहीं मिल रहा : अखिलेश यादव
अधिकारी चुनाव लड़ रहे, किसानों को खाद नहीं मिल रहा : अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज कहा कि मैनपुरी सदर क्षेत्र में आयोजित आशीर्वाद सम्मेलन में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ये चुनाव विशेष परिस्थितियों में हो रहा है। मैनपुरी के लोगों ने कई बार नेताजी को चुनकर भेजा है। चाहे वो किसी भी दल में रहे हो लोगों ने उनके नाम पर वोट दिया है। नेताजी मैनपुरी के लोगों को घर का सदस्य मानते थे। बिना कोई परवाह किए यहां के लोगो से मिलते थे, हर किसी की बिना किसी भेदभाव के सहायता करते थे।


यादव ने कहा कि मैनपुरी जितना विकास, सड़के, अस्पताल दिख रहा है ये सब नेताजी के प्रयास से ही हुआ है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास नेताजी ने तभी किया जब वो 22 महीने के अंदर बनकर तैयार हो गया। मैनपुरी में जो 4 लेन सड़क है वो नेताजी की देन है, उन्होंने मैनपुरी को शहर बना दिया। उन्होंने कहा कि यहां बारिश में बिजली के तार टूट कर गिर जाते थे, सपा सरकार में उन तारों को अंडरग्राउंड करने का कार्य किया गया।


अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी को मैनपुरी ने बनाया और उन्होंने भी बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लिए कार्य किया। उन्होंने पंडित गेंदालाल दीक्षित को याद करते हुए कहा कि वो बहुत बड़े क्रांतिकारी थे, उन्होंने रामप्रसाद बिस्मिल के साथ मिलकर मैनपुरी में ही आज़ादी की योजनाएं बनाई। श्री यादव ने कहा कि पंडित गेंदालाल दीक्षित और रामप्रसाद बिस्मिल की याद में कोई बड़ा काम होगा तो वो समाजवादी सरकार ही करेगी। हम समाजवादी जो कहते हैं वो करके दिखाते हैं।


 यादव ने कहा कि भाजपा अटल बिहारी वाजपेई जी के नाम को लेकर हमेशा वोट मांगती है। उनके नाम पर बनी यूनिवर्सिटी, उनकी प्रतिमा, और उनके नाम का स्टेडियम समाजवादी पार्टी की सरकार द्वारा बनाए गई संस्थाओं में ही है। अगर समाजवादी सरकार लोहिया इंस्टीट्यूट, लोक भवन और इतना बड़ा स्टेडियम ना बनाती तो भाजपा अटल जी के नाम पर क्या करती? उन्होंने कहा कि अटल जी के गांव में हम लोगों ने सबसे ज्यादा मंदिरों का जीर्णोद्धार करवाया और घाट बनवाए।


अखिलेश यादव कहा कि ये चुनाव जात-पात से ऊपर उठ चुका है। प्रबुद्ध वर्ग से बड़ा समाजवादी कोई नही है, वो किसी के साथ भेदभाव नहीं करता। उन्होंने कहा कि भाजपा से बड़ी झूठी पार्टी कोई नही। जब वोट लेना था तो मिलावटी रिफाइंड नमक बांट रहे थे।


यादव ने कहा कि अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं। किसानों को डीएपी नहीं मिल रहा, धान खरीद का इंतजाम नहीं हैं। सवाल जाति धर्म का नहीं खुशहाली और तरक्की का है। उन्होंने कहा कि हमारा आपसे रिश्ता हजारों साल पुराना है। कृष्ण, सुदामा के लिए अपना सिंहासन छोड़ कर आ गए थे। ये झगड़ा भाजपा के लोग करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि संस्कृत बचे। संस्कृत खत्म तो संस्कृति खत्म हो जाएगी। भाजपा विदेशी चीजों की पक्षधर हैं।


अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार ने भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित किया था। मानसरोवर और श्रवण यात्रा के लिए लोगों की सरकारी सहायता की। शिक्षकों को सुविधाएं दी। देश का सबसे पड़ा जनेश्वर मिश्र पार्क बनाया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मुझे भरोसा है कि आने वाले समय में आप सपा को जिताएंगे और नेताजी के विकास को आगे लेकर जाएंगे। नेताजी और उनके काम को याद करते हुए श्रीमती डिंपल यादव को जिताना।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।