ठाणे: महाराष्ट्र के ठाणे में क्राइम ब्रांच ने एक कार से 8 करोड़ रुपए के दो हजार के नकली नोट बरामद किए हैं| कार में सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों ही पालघर के रहने वाले हैं। एक पहचान 52 वर्षीय राम शर्मा और दूसरे 55 वर्षीय राजेंद्र राउत के रूप में हुई है|
ठाणे क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी विकास घोड़के ने कहा, "सूचना मिली थी कि 2 व्यक्ति एक गाड़ी में आ रहे हैं जिनके पास 2000 के नकली नोट हैं। दोनों व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है। इनके पास से 8 करोड़ रुपए के नकली नोट बरामद किए गए हैं। मामले में जांच जारी है|