लखनऊ: लखनऊ के आशियाना थाना की रमाबाई पुलिस चौकी क्षेत्रान्तर्गत रिक्शा कालोनी में शनिवार दोपहर एक निर्माणाधीन मकान की दीवार और छत गिर गई। जिससे वहां खेल रहे तीन बच्चे और एक युवक मलबे में दब गए। रेस्क्यू कर चारों को निकाल लोक बंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से 10 वर्षीय एक बच्चे को ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
पूर्वी लखनऊ की DCP प्राची सिंह ने बताया,''112 द्वारा हमें सूचना मिली की एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई है जिसमें कुछ बच्चे फंसे हुए हैं। हमारी टीम मौके पर पहुंची। 4 बच्चे दबे थे। सभी को निकाल कर अस्पताल भेज दिया गया है। मलबे को हटाने का काम जारी है|
DCP प्राची सिंह ने बताया,' निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 4 बच्चे मलबे दब गए, जिनके नाम है गोकुल रावत (उम्र 13 वर्ष), अनिल (उम्र 10 वर्ष ), मनी (उम्र 11 वर्ष) और शुभम (उम्र 22 वर्ष) है | ये चारों उसमें दब गए थे...उन सभी चारों को वहां से निकल कर लोक बंधु अस्पताल में भिजवा दिया गया है | जिसमें से अनिल की हालत सीरियस है...जिन्हे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है|