लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बस्ती के प्रमुख नेता त्रयम्बक नाथ पाठक, महेश सिंह, रामकरन चौरसिया, अरविंद सिंह, प्रवीन पाठक अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता राम प्रसाद चौधरी भी मौजूद रहे|
इससे पहले, अखिलेश यादव के समक्ष आज बस्ती जनपद से ब्लाक प्रमुख बहादुरपुर राम कुमार ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इसके अलावा, रायबरेली के वरिष्ठ भाजपा नेता तथा पूर्व विधायक शिव गणेश लोधी के पुत्र राहुल लोधी के साथ रामऔतार, अजय कुमार शुक्ल, उमाशंकर लोधी, राजेश कुमार त्रिपाठी साथियों सहित भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी के सदस्य बन गए।