मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

भाजपा राज में समाज का हर वर्ग दुश्वारियां झेल रहा, किसान नौजवान के हालात तो बद से बदतर होते जा रहें: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में समाज का हर वर्ग दुश्वारियां झेल रहा है। किसान नौजवान के हालात तो बद से बदतर होते जा रहें हैं। ज…

भाजपा राज में समाज का हर वर्ग दुश्वारियां झेल रहा, किसान नौजवान के हालात तो बद से बदतर होते जा रहें: अखिलेश यादव
भाजपा राज में समाज का हर वर्ग दुश्वारियां झेल रहा, किसान नौजवान के हालात तो बद से बदतर होते जा रहें: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में समाज का हर वर्ग दुश्वारियां झेल रहा है। किसान नौजवान के हालात तो बद से बदतर होते जा रहें हैं। जनसामान्य और महिलाएं असुरक्षाग्रस्त हैं। सिर्फ सत्ता संरक्षित अपराधी बेखौफ हैं। उनका एक मात्र आश्रय स्थल भाजपा है जहां उन्हें हर तरह की सुरक्षा एवं सम्मान प्राप्त है। खुद सत्तारूढ़ भाजपा में अपराधिक छवि के प्रत्याशियों का शतक पूरा होने में बस एक की कमी रह गई है। अब तक भाजपा द्वारा अपराधी छवि के 99 उम्मीदवारों को टिकट बांटे जा चुके हैं। 



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चुनाव का एजेंडा बदलना चाहती है। समाजवादी संविधान के साथ है। भाजपा को लोकतंत्र, संविधान और समाजवाद इन तीनों से परहेज है। गांधी जी अंत्योदय के हिमायती थे भाजपा गरीबों के विरूद्ध साजिश रचती है। उसका पूरा रवैया नकारात्मक सोच से भरा है। भाजपा को सामाजिक मूल्यों, स्वतंत्रता संघर्ष और उसके प्रतीकों सभी से एलर्जी है और उसे सिर्फ और सिर्फ सत्ता की भूख है। सत्ता पाने के लिए वह किसी स्तर तक जा सकती है।



अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में जनहित के सभी मुद्दों से दूरी रखी जा रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी, अधिवक्ता, शिक्षक, कर्मचारी सहित समाज के सभी वर्ग परेशान है। महंगाई की मार से लोगों की कमरतोड़ दी है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बेरोजगारी से जूझ रहे नौजवानों की कहीं सुनवाई नहीं। नौकरी की मांग पर लाठियां मिलती है। बेबसी में जवान आत्महत्या को मजबूर होते हैं। 



https://www.thevirallines.net/india-news-congress-attacks-modi-govt-over-pegasus-spyware-deal-disclosure-modi-govt-committed-treason



यादव ने कहा कि किसान की दशा तो और भी खराब है। उसे न तो फसल की एमएसपी मिलती है नहीं उसकी आय दुगनी हुई। कर्जमाफी के नाम पर भी उसको धोखा मिला। नोटबंदी से न भ्रष्टाचार समाप्त हुआ और नहीं कालाधन वापस आया। जनता त्रस्त है। जहां तक कानून व्यवस्था का प्रश्न है, वह पूरी तरह ध्वस्त है। अपराधी सत्ता संरक्षण में बेखौफ है।


https://www.thevirallines.net/uttar-pradesh-news-up-chunav-2022-congress-releases-list-of-61-candidates-for-uttar-pradesh-assembly-elections


अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि वर्ष 2022 में लोकतंत्र की बड़ी लड़ाई लड़ी जानी है। मतदाताओं को बहकाने और गुमराह करने की साजिशें होंगी। हम हर चैलेंज के लिए तैयार है। सच को तैयारी की जरूरत नही पड़ती है। हमें बड़े मन से काम करना है। समाजवादी पार्टी जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने के लिए संकल्पित है। 



https://www.thevirallines.net/india-news-congress-slams-modi-govt-over-spying-software-pegasus-deal-says-govt-money-was-used-to-spy-on-the-public





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।