मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

VIDEO: भाजपा 'सामाजिक न्याय' की दुश्मन, हमेशा पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार किया, अखिलेश यादव का हमला

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा,''सरकार चुनाव का सामना नहीं करना चाहती है क्योंकि वो जानते हैं कि अगर वो जनता के सामने गए तो जनत…

VIDEO: भाजपा 'सामाजिक न्याय' की दुश्मन, हमेशा पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार किया, अखिलेश यादव का हमला
VIDEO: भाजपा 'सामाजिक न्याय' की दुश्मन, हमेशा पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार किया, अखिलेश यादव का हमला | फ़ोटो: TVL News

 लखनऊ:   समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा,''सरकार चुनाव का सामना नहीं करना चाहती है क्योंकि वो जानते हैं कि अगर वो जनता के सामने गए तो जनता उन्हें बुरी तरह से हरा देगी। हाल ही में हुए चुनावों ने बताया है कि सभी वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर भाजपा की गलत नीतियों के खिलाफ वोट डाला था|



ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में अखिलेश यादव ने कहा कि ,''हमारी पार्टी का पिछड़ा वर्ग का जो संगठन है वो तैयारी कर रहे हैं। अगर सर्वोच्च न्यायालय में भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी तो समाजवादी पार्टी पिछड़े वर्ग के साथ पूरे सहयोग के साथ खड़ी होगी क्योंकि सरकार पर भरोसा नहीं है|



अखिलेश यादव की प्रेस कांफ्रेंस के मुख्य बिन्दु

● भारतीय जनता पार्टी सामाजिक न्याय की दुश्मन है। उसने हमेशा पिछड़ों के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

● भाजपा ने अभी पिछड़ों का हक छीना है कल दलितों का भी हक छीन लेगी।

●भाजपा हर संस्था में आरक्षण छीनकर पिछड़ों-दलितों की आने वाली पीढ़ियों को गुलाम बनाने का षडयंत्र कर रही है।

● पिछड़ों और दलितों के आरक्षण को लेकर भाजपा की नीयत कभी ठीक नहीं रही।

●भाजपा ने पिछड़ों और दलितों को इस कगार पर खड़ा कर दिया है कि वे रिजर्वेशन के लिए ‘रिवोल्यूशन‘ करने पर मजबूर हो जाए।

● सरकार पिछड़ों के आरक्षण के मामले पर चर्चा के लिए विधानसभा विशेष सत्र बुलाए।

● भाजपा षडयंत्र के तहत बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर द्वारा पिछड़ों और दलितों को दिए गए हक अधिकार को छीनकर उनकी आने वाली पीढ़ियों को गुलाम बनाना चाहती है।

● भाजपा पिछड़ों का वोट लेती है लेकिन उन्हें भागीदारी नहीं देना चाहती है।

● भाजपा सरकार में हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है।

●समाजवादी पार्टी की मांग है कि सरकार जातीय जनगणना कराए। बिना जातीय जनगणना के किसी को हक और सम्मान नहीं मिल पाएगा।


● सरकार आरक्षण तो खत्म कर ही रही है। चुनाव से भी भागना चाहती है। पिछड़े नेताओं के भाजपा में जाने के बाद उनकी आत्मा मर जाती है।

● केन्द्र-यूपी की सरकारें पिछड़ों के वोटों से बनी है परन्तु इन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। निजीकरण के जरिए पिछड़ों-दलितों का हक मारा जा रहा है।

● जब तक भाजपा सत्ता में है पिछड़ों को अधिकार नहीं मिलेगा।

●भाजपा सरकार द्वारा पुलिस भर्ती में 17 सौ पिछड़ों, दलितों को नौकरी से बाहर जाना पड़ा।

● 69 हजार शिक्षक भर्ती में घोटाला हुआ।

● खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कई पदों पर पिछड़ों से भेदभाव किया गया। 

● बड़े पैमाने पर कई विश्वविद्यालयों में भर्तियों में आरक्षण नहीं मिला। नियुक्तियों में पिछड़ों, दलितों को हक नहीं मिला।

● तकनीकी विश्वविद्यालय की भर्तियों में बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है।


● भाजपा सरकार लगातार भेदभाव कर रही है। पिछड़ों की गिनती के लिए बने आयोग की रिर्पोट सार्वजनिक नहीं की गई। 

● समाजवादी पार्टी का पिछड़ा वर्ग संगठन तैयारी कर रहे है अगर सुप्रीम कोर्ट में भी लड़ाई लड़नी पड़ेगी तो समाजवादी पार्टी पिछड़े वर्ग के साथ पूरे सहयोग और मदद के साथ खड़ी होगी ताकि सुप्रीमकोर्ट से न्याय मिल सके।


● भाजपा चुनाव से इसलिए भाग रही है क्योंकि वह जानती है कि जनता उसे चुनाव में हरा देगी। 

● जनता का मूड मैनपुरी, खतौली के चुनाव परिणामों से सामने आ चुका है। सब जानते है कि रामपुर का चुनाव भाजपा को प्रशासन ने जिताया है।


● भाजपा सरकार एक तरफ पिछड़ों का आरक्षण छीन रही है वहीं दूसरी तरफ उद्योग और कारोबार में गुजरात के व्यापारियों के लिए को विशेष अवसर  दे रही है।

● भाजपा में आने के बाद पिछड़े नेताओं और मंत्रियों की आत्मा मर जाती है, उन्हें कोई दिखाई नहीं देता।

● सुप्रीम कोर्ट ने जब आरक्षण को लेकर समय-समय पर निर्देश दिया है तो सरकार ने पालन क्यों नहीं किया है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।