झारसुगुडा: ओडिशा के झारसुगुडा में झारसुगुडा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे पर सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की मृत्यु और 25 से अधिक लोग घायल हैं। झारसुगुडा-संबलपुर बीजू एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार रात एक बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई| इस दुर्घटना में 6 की मौत हो गई, 20-25 लोग घायल हुए हैं।
झारसुगुड़ा ज़िले झारसुगुडा शहर में एक कंपनी की बस और कोयला लदे ट्रक के बीच टक्कर हुई है। एक कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस के कोयला लदे ट्रक से टकरा गई| गंभीर रूप से 10 घायलों को संबलपुर के बुर्ला अस्पताल रेफर किया गया है, अन्य 14 लोगों का इलाज संबलपुर में चल रहा है।
SDPO निर्मल महापात्रा ने कहा कि, बस कंपनी के कर्मचारियों को ले जा रही थी तभी यह हादसा हुआ। घायलों में से 10 को संबलपुर के बुर्ला अस्पताल रेफर किया गया, 14 का इलाज यहां चल रहा है|