Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो उसे 'अच्छा दिन' घोषित कर दे केंद्र : प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तंज

  • by: news desk
  • 20 February, 2021
जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो उसे 'अच्छा दिन' घोषित कर दे केंद्र :  प्रियंका गांधी का मोदी सरकार पर तंज

नई दिल्ली: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम स्थिर रहने के बावजूद देश में ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं| शनिवार को लगातार 12वें दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई हैं| पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है।



कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा, जिस दिन पेट्रोल-डीजल के दाम न बढ़ें केंद्र सरकार उसे अच्छा दिन घोषित कर दे। प्रियंका गांधी ने ट्विट करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो। क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए 'महंगे दिन' हैं।




पेट्रोल और डीजल की कीमतों में तेजी लगातार जारी है| लगातार 12वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। आज शनिवार को डीजल की कीमत में 37 से 39 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 38 से 39 पैसे तक बढ़ी है।




दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.58 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.97 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97 रुपये व डीजल की कीमत 88.06 रुपये प्रति लीटर पर  पहुंच गई है।    

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन