मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस की “नारी न्याय गारंटी”: ₹1 लाख सालाना, नौकरियों में 50% कोटा, सभी पंचायत में अधिकार मैत्री की नियुक्ति..., कांग्रेस ने महिलाओं के लिए किया 5 बड़ी गारंटी का ऐलान

नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024: महिलाओं के लिए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपनी महत्वाकांक्षी 'नारी न्याय गारंटी' की घोषणा की, जिसके तहत पार्टी ने गरीब परिवारों की महिलाओं को हर साल ₹1 लाख की वित्तीय…

कांग्रेस की “नारी न्याय गारंटी”: ₹1 लाख सालाना, नौकरियों में 50% कोटा, सभी पंचायत में अधिकार मैत्री की नियुक्ति..., कांग्रेस ने महिलाओं के लिए किया 5 बड़ी गारंटी का ऐलान
कांग्रेस की “नारी न्याय गारंटी”: ₹1 लाख सालाना, नौकरियों में 50% कोटा, सभी पंचायत में अधिकार मैत्री की नियुक्ति..., कांग्रेस ने महिलाओं के लिए किया 5 बड़ी गारंटी का ऐलान | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024: महिलाओं के लिए कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को अपनी महत्वाकांक्षी 'नारी न्याय गारंटी' की घोषणा की, जिसके तहत पार्टी ने गरीब परिवारों की महिलाओं को हर साल ₹1 लाख की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है। 'नारी न्याय गारंटी' के तहत, कांग्रेस ने पांच प्रमुख घोषणाओं की रूपरेखा तैयार की है - 'महालक्ष्मी', 'आधी आबादी पूरा हक', 'शक्ति का सम्मान', 'अधिकार मैत्री' और 'सावित्रीबाई फुले छात्रावास'।



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक वीडियो संदेश में कहा, "कांग्रेस पार्टी आज “नारी न्याय” गारंटी की घोषणा करती है, इसके तहत कांग्रेस पार्टी महिलाओं के लिए देश में एक नया एजेंडा सेट करने जा रही है।'' खरगे ने कहा,"आधी आबादी पूरा हक - इसके तहत केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।"



कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, "महिला हमारे देश की आधी आबादी है लेकिन उन्हें पिछले 10 सालों में कुछ नहीं मिला। काम सिर्फ इतना हुआ है कि उनके नाम पर राजनीति और उनसे वोट लेना।...कांग्रेस आज 'नारी न्याय गारंटी' का घोषणा करती है। इसके तहत पार्टी देश में महिलाओं के लिए नया एजेंडा तय करने जा रही है। "



खरगे ने कहा,  'नारी न्याय गारंटी' के तहत कांग्रेस 5 घोषणाएं कर रही है- पहला, महालक्ष्मी गारंटी- इसके तहत हर गरीब परिवार की एक-एक महिला को सालाना 1 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। "



दूसरा, आधी आबादी पूरा हक - इसके तहत केंद्र सरकार के स्तर पर होने वाली आधी नई भर्तियों पर महिलाओं का अधिकार होगा।" 



तीसरा, शक्ति का सम्मान - इसके तहत आंगनवाड़ी, आशा और मध्याह्न भोजन कार्यकर्ताओं की मासिक आय में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा। "



चौथा, अधिकार मैत्री - इसके तहत महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उनकी मदद के लिए हर पंचायत में एक पैरालीगल की नियुक्ति की जाएगी। "



पांचवां, सावित्रीबाई फुले छात्रावास - भारत सरकार जिला मुख्यालयों पर कामकाजी महिलाओं के लिए कम से कम एक छात्रावास का निर्माण करेगी। देशभर में इन हॉस्टलों की संख्या दोगुनी की जाएगी की जाएगी।"




 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, "इसके पहले हमने भागीदारी न्याय, किसान न्याय और युवा न्याय घोषित किए हैं । और ये कहने की ज़रूरत नहीं कि हमारी गारंटी खोखले वादे और जुमले नहीं होते।  हमारा कहा पत्थर की लकीर होती है। "



कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, "हमारे शब्द पत्थर की लकीर हैं।'' खड़गे ने कहा, "यही हमारा 1926 से अब तक का record है, जब हमारे विरोधियों का जन्म हो रहा था तब से  हम Manifestos बना रहे हैं, और उन घोषणाओं को पूरा कर रहे हैं। " कांग्रेस के राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, " आप सब अपना आशीर्वाद कांग्रेस पार्टी को देते रहिए और लोकतंत्र और संविधान बचाने की इस लड़ाई में हमारा हाथ मज़बूत करिए। "


यह भी पढ़ेंन्याय के पथ पर कांग्रेस की पहली गारंटी: कांग्रेस ने किया 'MSP' की कानूनी गारंटी का वादा


आज, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के धुले में 'महिला सम्मेलन' जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान, उन्हने कहा,''नरेंद्र मोदी जी ने लोकसभा में धूम-धाम से महिलाओं को आरक्षण दिया। लेकिन फिर आपसे कहा गया कि सर्वे के बाद आपको आरक्षण दिया जाएगा और सर्वे 10 साल के बाद होगा। लेकिन जैसे ही कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, महिलाओं को बिना सर्वे के आरक्षण दिया जाएगा। "


यह भी पढ़ें: कांग्रेस की आदिवासी न्याय गारंटी': कांग्रेस का 'आदिवासी संकल्प' आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेगा— खरगे


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया,“नारी शक्ति को मेरा प्रणाम!  कांग्रेस आपको 5 ऐसी गारंटियां दे रही है जिनसे देश में महिलाओं का जीवन हमेशा के लिए बदल जाएगा। "

• महालक्ष्मी: सबसे गरीब परिवारों की एक महिला को हर वर्ष 1 लाख रुपए की गारंटी। 

• आधी आबादी, पूरा हक़: केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों का आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित करने की गारंटी। 

• शक्ति का सम्मान: आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना करने की गारंटी।

 • अधिकार मैत्री: सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की गारंटी, जो महिलाओं को जागरूक कर उन्हें उनके कानूनी अधिकार दिलाने में मदद करेंगे। 

• सावित्री बाई फुले छात्रावास: देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी कर, हर ज़िले में कम से कम एक हॉस्टल सुनिश्चित करने की गारंटी। कांग्रेस का लक्ष्य देश की आधी आबादी को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और बराबरी का प्रतिनिधित्व देना है।  यह 5 ऐतिहासिक कदम महिलाओं के लिए ‘समृद्धि का द्वार’ खोलने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की युवाओं के लिए पांच बड़ी गारंटी: 30 लाख सरकारी नौकरियां, पेपर लीक से मुक्ति


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पिछले हफ्ते युवा मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए पांच प्रमुख चुनावी वादे किए थे, जिसमें प्रति वर्ष ₹1 लाख के वजीफे के साथ सभी डिग्री/डिप्लोमा धारकों को प्रशिक्षुता की गारंटी देना भी शामिल था।



राहुल गांधी ने राजस्थान में कहा, ''हम मनरेगा लाए जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ. पहली नौकरी पक्की भी ऐसी ही एक योजना बनने जा रही है.'' | श्री गांधी ने केंद्र सरकार में 30 लाख रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरने का भी वादा किया, जिसमें परीक्षा की तारीख से लेकर नियुक्ति तक की स्पष्ट समयसीमा होगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 13 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।