मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कांग्रेस की युवाओं के लिए पांच बड़ी गारंटी: 30 लाख सरकारी नौकरियां, पेपर लीक से मुक्ति..., राहुल गांधी ने किया पांच गारंटी का ऐलान

बांसवाड़ा:Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज गुरुवार (7 मार्च, 2024) को युवाओं के लिए पांच 'कांग्रेस गारंट…

कांग्रेस की युवाओं के लिए पांच बड़ी गारंटी: 30 लाख सरकारी नौकरियां, पेपर लीक से मुक्ति..., राहुल गांधी ने किया पांच गारंटी का ऐलान
कांग्रेस की युवाओं के लिए पांच बड़ी गारंटी: 30 लाख सरकारी नौकरियां, पेपर लीक से मुक्ति..., राहुल गांधी ने किया पांच गारंटी का ऐलान | फ़ोटो: TVL News

बांसवाड़ा:Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने  आज गुरुवार (7 मार्च, 2024) को युवाओं के लिए पांच 'कांग्रेस गारंटी' की घोषणा की। गिग श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा; स्टार्टअप्स के लिए 5,000 करोड़ रुपये का फंड; 30 लाख खाली सरकारी नौकरियाँ; सरकारी भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र लीक पर अंकुश लगाने के लिए कानून। कांग्रेस ने केंद्र सरकार में 30 लाख नौकरी की गारंटी दी है। कांग्रेस ने कहा कि एक कैलेंडर जारी करेंगे और उसके अनुसार समयबद्ध तरीके से भर्ती की प्रक्रिया पूरी करेंगे।



1. भर्ती भरोसा: 30 लाख सरकारी नौकरियां भरी जाएंगी 

2. ⁠पहली नौकरी पक्की: एक साल के लिए 1 लाख रुपए पर 25 साल से कम डिप्लोमा धारक या कॉलेज ग्रेजुएट का प्लेसमेंट 

3. पेपर लीक से मुक्ति: करोड़ों युवाओं का भविष्य ख़राब होने से रोकेगी कांग्रेस, पेपर लीक से मुक्ति के लिए सख्त कानून बनाएंगे 

4. गिग इकॉनमी में सामाजिक सुरक्षा: गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा की कानूनी गारंटी  

5. ⁠युवा रोशनी: देश के सभी जिलों के लिए 5,000 करोड़ रुपए का स्टार्ट-अप के लिए फंड। 40 साल से कम उम्र के युवा उठा सकेंगे लाभ



गौरतलब है कि कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को मध्य प्रदेश से राजस्थान पहुंची हैं। राजस्थान के बांसवाड़ा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने एक जनसभा भी की है।



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा,कांग्रेस पार्टी ने हमेशा गरीबों का ख्याल रखा, उनके लिए काम किया। बाबा साहेब आंबेडकर जी के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने देश को संविधान दिया। आज इसी संविधान की ताकत से जनता को सहूलियत मिल रही है।'' खरगे ने कहा,''कांग्रेस के नेताओं ने देश के लिए क्या-क्या काम किए हैं, हम गर्व से बताते हैं। लेकिन.. मोदी सरकार ने देश के लिए क्या किया है, BJP के लोग इस बारे में कभी बात नहीं करते। BJP के लोग सिर्फ आदिवासियों और दलितों पर अत्याचार करते हैं। क्या इसी दिन के लिए मोदी जी को सत्ता पर बैठाया गया था?''



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, 2024 में कांग्रेस की सरकार बनते ही, देश के युवाओं को भर्ती भरोसा देकर, एक नए ROZGAR REVOLUTION की शुरुआत होगी।



आज काँग्रेस पार्टी इस देश के करोड़ों युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी घोषणा कर रही है, जिसके 5 प्रमुख बिंदु हैं -


भर्ती भरोसा- कांग्रेस की यह गारंटी देश के युवाओं के लिए हैं, जिसमे सबसे पहले हम सभी युवाओं को भर्ती भरोसा की गारंटी देते हैं। · जिसमे केंद्र सरकार में 30 लाख के क़रीब सभी ख़ाली Vacancy को भरा जाएगा। Paper के होने से लेकर भर्ती तक की एक Timeline तय होगी।



⁠पहली नौकरी पक्की- Degree होने के बाद भी देश का हर दूसरा युवा बेरोज़गार है, क्योंकि उनके पास सही Apprenticeship Training नहीं है। · कांग्रेस पार्टी यह गारंटी देती है कि हम एक नया RIGHT TO APPRENTICESHIP क़ानून लाकर हर 25 साल से कम आयु के Diploma या Degree Holder युवा को सरकारी या Private Sector में  Apprenticeship Training देंगे। सभी Apprentices को साल भर में 1 लाख रुपये यानी कि ₹8,500 महीना की सहायता देगे।




पेपर लीक से मुक्ति- PAPER LEAK से मुक्ति · आज देश में ऐसे हालात हैं कि सालों तक भर्ती नहीं निकलती, भर्ती निकलती है, तो Paper नहीं होता। Paper होता है, तो Paper Leak हो जाता है। · आप सोचिए गाँव और छोटे शहरों के बच्चे पढ़ने के लिए शहर आते हैं। · उनके माता पिता सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए अपनी पूरी ज़िंदगी भर की पूँजी लगा देते हैं। · इसलिए कांग्रेस पार्टी यह गारंटी देती हैं कि हम नया क़ानून लाकर Paper Leak पर रोक लगाएँगे। · यह सुनिश्चित करेंगे कि सारे Exam निष्पक्ष तरीक़े से हो। उनकी सालों-साल की मेहनत बेकार ना जाए। · जिससे हर साल करोड़ों युवाओं का भविष्य बेहतर हो। उनका सही समय पर Paper हो, सही तरह से भर्ती हो और उनके और उनके परिवार का विकास हो।



GIG ECONOMY में सामाजिक सुरक्षा- राहुल गांधी जी ने भारत जोड़ो यात्रा और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान लाखों लोगों से मुलाक़ात की। · वो Truck Drivers, Mechanics, Carpenters, Delivery वालों, Taxi Drivers समेत बहुत से लोगों से मिले। · राहुल जी ने उनका दुख-दर्द साझा किया, उनकी परेशानियाँ सुनी। जाना कि वो अपने गाँव से मीलों दूर शहरों में किन मुश्किल पारस्थिति में काम कर रहे हैं। · उन्हें क्या-क्या दिक़्क़तें हैं, उनका वेतन कितना कम हैं, ये सभी बातें उन्होंने सुनी और समझी।  · इसी के बाद कांग्रेस की राजस्थान सरकार इन सभी लोगों की भलाई के लिए सामाजिक सुरक्षा का क़ानून लाई।

· उसी तर्ज़ पर कांग्रेस पार्टी यह गारंटी देती है कि ऐसे करोड़ों युवा जो Informal तरीक़े से नौकरी कर अपना और अपने परिवार का जीवन पाल रहे हैं उनके  हम Gig Economy में सामाजिक सुरक्षा और Working Conditions के लिए नया क़ानून लेकर आएँगे।

युवा रोशनी- · युवा रोशनी के तहत 5 हज़ार करोड़ की राशि से एक FUND बनाया जाएगा जिसे देश के सभी ज़िलों में बाँटा जाएगा। · कांग्रेस पार्टी गारंटी देती है कि इस FUND को 40 वर्ष से कम आयु के युवाओं को अपना ख़ुद का व्यवसाय – Startup शुरू करने के लिए दिया जाएगा।· ये सभी व्यवसाय आप सभी युवाओं के लिए होंगे, इनसे लाखों नौकरियों और पैसा बनेगा।



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "हम मनरेगा लाए थे जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ, हमने रोजगार का अधिकार दिया था। वैसे ही हम भारत के सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। ये हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को मिलेगा....कॉलेज के तुरंत बाद हर युवा को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप देगा और उसे 1 लाख रुपए दिए जाएंगे और ये अधिकार होगा।"




कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, " जल-जंगल-जमीन की लड़ाई में हम आदिवासियों के साथ खड़े है। कांग्रेस पार्टी आदिवासियों के लिए जमीन अधिग्रहण और पेसा कानून लेकर आई है।  हम आगे भी आदिवासियों के हित के लिए कई कानून लेकर आएंगे।












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 मार्च 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।