Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

Hathras Gang-Rape Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जीप में बैठाकर ले गई यूपी पुलिस, छोड़ा

  • by: news desk
  • 01 October, 2020
Hathras Gang-Rape Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जीप में बैठाकर ले गई यूपी पुलिस, छोड़ा

नई दिल्ली:हाथरस गैंगरेप केस: पीड़िता के परिवार से मिलने हाथरस जा रहे हैं कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है| कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूपी पुलिस पर आरोप लगाया कि जबरदस्ती उनके काफिले को रोका गया और उन्‍हें धक्‍का दिया, लाठीचार्ज किया गया|



कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को आज यमुना एक्सप्रेस-वे पर हाथरस के रास्ते पर रोका गया। राहुल गांधी को पुलिस ने धारा 188 के तहत गिरफ्तार किया है।



कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अभी पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं। इस हिंदुस्तान में क्या RSS और BJP के लोग ही चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं?राहुल गांधी ने ट्वीट किया'',दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता। UP में जंगलराज का ये आलम है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी सरकार को डरा देता है। इतना मत डरो, मुख्यमंत्री महोदय!




प्रियंका गांधी ने कहा,''महिलाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी योगी सरकार को लेनी होगी, जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहें, ये बंद होने चाहिए। यही स्थिति पिछले साल भी थी। पिछले साल तकरीबन इसी समय हम उन्नाव की बेटी की लड़ाई लड़ रहे थे। प्रदेश में हर रोज़ 11 रेप हो रहे हैं|



अपडेट:




-यूपी पुलिस के एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार का दावा है कि हाथरस कांड पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई। एडीजी ने कहा, "फ़ोरेंसिक रिपोर्ट में ये साफ़ कहा गया है कि महिला के साथ रेप नहीं हुआ| उनके अनुसार मौत का कारण गर्दन में आई गंभीर चोटें हैं|




-दुष्कर्म पीड़िता के परिवार से मिलने गुरुवार को हाथरस जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी को पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर गिरफ्तार कर लिया, जिसके कुछ देर बाद उन्हें अब छोड़ दिया गया है|



मैंने देखा है, रोका जा सकता है परन्तु जिस तरह से राहुल जी के साथ हाथापाई हुई, धक्का-मुक्की हुई, यह ठीक नहीं है|हाथरस में पीड़ित लड़की का रेप हुआ, हत्या की कोशिश हुई, बाद में उसकी मौत हुई। उसका अंतिम संस्कार तक नहीं होने दिया। पुलिस ने उसे बेरहमी से जलाया। अगर आप पीड़िता की आवाज़ नहीं सुन पाते, उसके परिवार की आवाज़ दबाना चाहते हैं तो आपको 'बेटी बचाओ' नारा देने का अधिकार नहीं है : संजय राउत, शिवसेना




-मध्य प्रदेश पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने कहा कि,''उप्र की अहंकारी सरकार और उसकी भ्रष्ट पुलिस ने राहुल जी को हाथरस की पीड़िता के घर जाते हुए रोका, धक्का दिया, साथियों पर लाठीचार्ज किया।  न्याय के लिए हमारी लड़ाई नहीं रुकेगी। जुल्मी सत्ता चाहे जितने जुल्म करे। #हाथरस_बलात्कारीयों_को_फॉंसी_दो



-कांग्रेस ने कहा कि,'' जो कांग्रेस अंग्रेजों की लाठी और गोलियों से नहीं डरी। तुम सोचते हो उनको गिरफ्तारी से डरा दोगे, तो ये भाजपाई अहंकार और वहम है। अहंकार भी टूटेगा और वहम भी, क्योंकि ये लड़ाई सच के लिए है।



-कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,''शर्म करो आदित्यनाथ सरकार ! डूब मरो आदित्यनाथ सरकार ! बलात्कार की पीड़ित मृतक बेटी के परिवार को मुख्य मंत्री आदित्यनाथ के इशारे पर धमकियाँ। हाथरस के DM प्रवीण कुमार पर FIR दर्ज हो और कार्यवाही हो।#JusticeForIndiasDaughters #डरपोक_योगी...(इस खबर पर हाथरस के  DM प्रवीण कुमार ने लड़की के पिता से कहा : मीडिया आज यहॉं है, कल नहीं रहेगी. सब चले जायेंगे. आप सरकार की बात मान लो. आप बार बार बयान बदल कर ठीक नहीं कर रहे हैं. आपकी इच्छा है. क्या पता कल हम ही बदल जायें)




-कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,योगी सरकार अधर्मी है। खुद को ‘योगी’ कहने वाले अजय बिष्ट ने भारत के हिन्दू रीति रिवाज को भी ठुकरा दिया। विधि विधान के विपरीत, सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार किया गया। ये हत्या है, हमारी सभ्यता की, संस्कार की और धर्म की। अब राहुल जी व प्रियंका जी को रोक अहंकारी चेहरा उजागर हुआ।



सुरजेवाला ने कहा कि,''बाँधने मुझे तो आया है, जंजीर बड़ी क्या लाया है? यदि मुझे बाँधना चाहे मन, पहले तो बाँध अनन्त गगन। सूने को साध न सकता है, वह मुझे बाँध कब सकता है? न रुकेंगे, न थकेंगे, सिर्फ़ बढ़ेंगे- न्याय, धर्म, नीति के पथ पर।अजय बिष्ट जी, आपके कुशासन के पापों का घड़ा भर चुका है।  शांतिपूर्ण ढंग से दिवंगत पीड़िता के परिजनों को ढाढ़स बँधाने हाथरस जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका जी व कांग्रेसजनों के साथ पुलिसिया बर्बरता की की तस्वीरें देश व यू.पी में भाजपा के पतन की शुरूआत हैं। ये बात आप लिखकर रख लेना।





-यूपी पुलिस द्वारा हाथरस जाते समय हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, के.सी. वेणुगोपाल और रणदीप सुरजेवाला को गौतम बुद्ध नगर में बुद्ध अंतरराष्ट्रीय सर्किट ले जाया जा रहा है




-कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि,लाला लाजपत राय ने कहा था मेरे तन पर पड़ा लाठी का एक एक वार अंग्रेजी राज के ताबूत में आखिरी कील साबित होगा। राहुल जी और प्रियंका जी के काफिले पर चल रहीं लाठियां भी योगी सरकार के ताबूत में आखिरी कील साबित होंगी।भगवा चोला पहनने से कोई धर्म का ठेकेदार नही बन जाता। धर्म ‘न्याय’ है। धर्म ‘नीति’ है। धर्म ‘साफ़ नियत और इंसाफ़’ है। धर्म के झूठे ठेकेदारों को इस्तीफ़ा देना चाहिए।



राहुल गांधी का एक ट्रैक रिकॉर्ड है कि जब वो भी विदेश से वापस लौटते हैं वो फोटो ऑप करवाने में लग जाते हैं। जो आज एक्सप्रेस-वे पर चल रहा है वो भी फोटो ऑप ही है। उनकी और प्रियंका गांधी जी की तरफ से न ही कोई सहानुभूति न ही कोई संवेदनशीलता दिख रही है|परमिशन ली आपने (राहुल गांधी)। न आप परमिशन लेते हैं न कुछ करते हैं। आप निर्णय करते हैं सुबह उठकर के कि आज मेरा फोटो ऑप का दिन है। हम लोग जाएंगे और फोटो ऑप करके लौट आएंगे। चलने से पहले उन्होंने किसी कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया: यूपी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह




यूपी में यह किस तरह का शासन है- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यूपी में पीड़िता का केवल रेप नहीं हुआ, बाद में उसका शव जला भी दिया गया। अगर कोई अपराध होता है तो पुलिस को उसकी जांच करनी चाहिए, यह किस तरह का शासन है? कभी अल्पसंख्यकों पर अत्याचार होता है, कभी 'दलितों' पर तो कभी आदिवासियों पर अत्याचार होता है।


-शिवराज जी हो या योगी जी, इनके नारे ही रहते हैं 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'..न बेटी बच पा रही है न पढ़ पा रही है। खरगोन में भी हाथरस जैसी घटना हुई। आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं हुए। मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में पेश कर, आरोपियों को फांसी दी जाए: पी.सी. शर्मा, मध्य प्रदेश कांग्रेस



-मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा,''जो कहा वो किया में नहीं जो किया वो बता नहीं सकते अब एक ही आसरा है तानाशाही का देश की जनता सब देख रही है सबक़ सिखाएगी| विपक्ष को पीड़ित परिवार से न मिलने देना किस तरह का लोकतंत्र है ? क्या राहुल और प्रियंका जी से डर रहे हैं बाबा जी ?




-यूपी कांग्रेस ने कहा,''राहुल जी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के मारपीट की।



पीडिता के परिवार के साथ योगी सरकार का व्यवहार शर्मनाक है  धर्म के नाम पर सत्ता में आने वाली योगी सरकार आज हिन्दू धर्म को भी तार- तार कर दिया है  पीड़िता का परिवार अपने बेटी का अंतिम संस्कार हिन्दू रीति - रिवाज से करना चाहता था लेकिन योगी सरकार ने वो भी नहीं करने दिया: यूपी कांग्रेस



गुजरात कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कहा,''प्रिय राहुल जी, भाजपा सरकार की तानाशाही, गुंडागर्दी, अघोषित आपातकाल और अहंकार के ख़िलाफ़ संपूर्ण क्रांति का आह्वान किया जाए। लाखों कांग्रेसी कार्यकर्ता आपके एक आह्वान पर सरकार के ख़िलाफ़ क्रांति करेंगे। देश की जनता के भले और सुरक्षा के ख़ातिर क्रांति का मार्ग अपनाया जाए।



हार्दिक पटेल ने कहा,'अहंकार राजनीति का अंत हैं, उत्तर प्रदेश को जंगल राज बनाया गया हैं। महिलाओं की सुरक्षा ख़तरे में है, हर दिन महिलाओं के साथ दुष्कर्म होते हैं। सरकार और पुलिस तमाशा देख रही हैं। लोगों की आवाज़ उठा रहे राहुल गांधी जी को हिरासत में लिया जाता हैं। उत्तर प्रदेश किसी के पापा का नहीं हैं।



-कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम  ने कहा,'राहुल जी और प्रियंका जी के साथ हम सबको अरेस्ट कर लिया गया है, पुलिस कहाँ लेकर जा रही है ये नहीं बताया है. अत्याचारी और अहंकारी सरकार.



-प्रियंका गांधी ने कहा,हाथरस जाने से हमें रोका। राहुल जी के साथ हम सब पैदल निकले तो बारबार हमें रोका गया, बर्बर ढंग से लाठियाँ चलाईं। कई कार्यकर्ता घायल हैं। मगर हमारा इरादा पक्का है। एक अहंकारी सरकार की लाठियाँ हमें रोक नहीं सकतीं। काश यही लाठियाँ, यही पुलिस हाथरस की दलित बेटी की रक्षा में खड़ी होती।



-योगी सरकार तानाशाही पर उतर आई है  योगी की दमनकारी पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जी के साथ हाथापाई की और लाठियां चलायी कांग्रेस के कई कार्यकर्त्ता गंभीर रूप से घायल पुलिसिया दमन से न्याय की लड़ाई को दबाया नहीं जा सकता: यूपी कांग्रेस



-इस बीच वहां कांग्रेस कार्यकर्ता जमकर हंगामा कर रहे हैं। इस बीच पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर रही है।


-कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को वहां से हटा दिया है। पुलिस दोनों को जीप में बैठाकर ले गई। इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ता वहां जमकर हंगामा कर रहे हैं। वहीं, इस बीच पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया।



-कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी को लाठियां मारी गई। वहीं, पुलिस का कहना है राहुल और प्रियंका को समझाया जा रहा है। उन्हें रोकने की कोशिश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि उन्हें हाथरस नहीं जाने को समझाया जा रहा है।


-नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह ने कहा, 'हमने उन्हें (राहुल-प्रियंका) यहां रोका है। महामारी अधिनियम का उल्लंघन किया जा रहा है। हम उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं देंगे।'यहां महामारी अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है। माननीय हाई कोर्ट की अवमानना हो रही है। अभी हम इनको यहां से आगे नहीं जाने देंगे



-यमुना एक्सप्रेस वे पर रोके जाने पर राहुल गांधी ने कहा,'' मैं अकेला यहां से हाथरस जाना चाहता हूं। मुझे किस आधार पर गिरफ्तार किया जा रहा है मुझे ये बता दीजिए| UP पुलिस ने कहा, "हम आपको यहां से आगे नहीं जाने देंगे। हम आपको अरेस्ट करते हैं। आपको धारा188 के अंतर्गत गिरफ्तार किया जाता है।"



-राहुल और प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। इसपर राहुल ने पुलिस से पूछा कि बता दीजिए कौन सा कानून तोड़ा है। हम पैदल जाना चाहते हैं। मुझे किस धारा के तहत हिरासत में लिया गया है।



-प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरी भी बेटी है। इसलिए एक मां होने के नाते उन्हें ऐसी घटनाओं पर बहुत गुस्सा आता है। प्रियंका ने कहा, 'मेरी 18 साल की बेटी है। मैं महिला हूं। गुस्सा चढ़ता है। आपकी बेटी होती... आप धर्म के रखवाले कहते हैं अपने आप को। कहते हैं हम हिंदू धर्म के रखवाले हैं। हमारे धर्म में कहां लिखा है कि एक पिता को अपनी बेटी की चिता को जलाने से रोक सकते हैं।'




-यमुना एक्सप्रेसवे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने UP पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, 'अभी-अभी पुलिस ने मुझे धक्का दिया, मुझ पर लाठीचार्ज किया गया और मुझे जमीन पर फेंक दिया। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या केवल मोदी जी इस देश में चल सकते हैं? एक सामान्य व्यक्ति नहीं चल सकता है? हमारे वाहन को रोक दिया गया, इसलिए हमने चलना शुरू किया।'




-कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, 'जब तक सरकार को झकझोरा और जगाया नहीं जाएगा तब तक वह महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ नहीं करेगी। घटना (हाथरस सामूहिक बलात्कार) बहुत अन्यायपूर्ण थी और उसके बाद सरकार ने शव के अंतिम संस्कार में जो किया वह तो और भी बड़ा अपमान था।'



यूपी: हाथरस जाने के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यूपी पुलिस द्वारा जबरदस्ती यमुना एक्सप्रेस-वे पर रोका गया| 




यूपी : अधिकारियों द्वारा उनकी गाड़ी रोके जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर पैदल चलते हुए। दोनों 19 वर्षीय सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा रहे हैं।



राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने कहा है कि आधी रात को सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। परिवार की अनुपस्थिति में पीड़िता के शव का दाह-संस्कार करने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। एनसीडब्ल्यू ने प्रशासन से जवाब देने को कहा है।



हम पिछले कुछ महीनों से देख रहे थे कि यूपी CM योगी आदित्यनाथ  दूसरों को सलाह दे रहे थे। मेरी उनसे एक ही गुज़ारिश है कि वे अपने राज्य में देखे और यूपी में जो 'जंगल राज' है उसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाना चाहिए: यूपी में बलात्कार की घटनाओं पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख




-दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तर प्रदेश के हाथरस के लिए रवाना हुए, जहाँ 19 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ था।




दिल्ली: कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर आज DND फ्लाईवे पर प्रदर्शन किया।








आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन