मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय ने दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में NCP नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है| प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने पूछताछ के बाद दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग…

दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार
दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार | फ़ोटो: TVL News

मुंबई:   प्रवर्तन निदेशालय ने दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले में NCP नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है| प्रवर्तन निदेशालय(ED) ने पूछताछ के बाद दाऊद इब्राहिम मनी लॉन्ड्रिंग मामले (Dawood Ibrahim money laundering case) में महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है| मलिक को अरेस्ट कर ED की टीम अस्पताल ले जा रही है। इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। उधर, इस कार्रवाई पर कांग्रेस ने सवाल उठाया है। महाराष्ट्र सरकार में मंत्री व कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि ये निचले स्तर की राजनीति है। केंद्रीय एजेंसी जानबूझकर लोगों को परेशान कर रही है।




प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम सुबह 7.45 बजे उन्हें पूछताछ के लिए मुंबई स्थित दफ्तर लेकर पहुंची थी और उन्हें अपने साथ ED दफ़्तर ले गई। 8 घंटे पूछताछ के बाद, उन्हें अंडरवर्ल्ड से रिश्तों के आरोप में पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है। 



गिरफ्तारी के बाद मलिक को ED दफ्तर के बाहर लाया गया तो उन्होंने बाहर निकलते हुए हाथ उठाकर मुक्का बांधा और जोरदार पंच के साथ हवा में लहराया। घर के गेट से गाड़ी तक उन्होंने चेहरे पर बड़ी मुस्कान बनाए रखी। इस दौरान मलिक मीडिया की तरफ हाथ उठाकर लहराते भी रहे। मेडिकल जांच के लिए अस्पताल जाने के दौरान मलिक ने मीडिया से कहा कि डरेंगे नहीं, लड़ेंगे और जीतेंगे।



NCP नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ़्तारी के बाद ED ऑफिस के बाहर मौजूद NCP कार्यकर्ता भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। हालात को खराब होते देखकर वहां भारी पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है| एनसीपी कार्यकर्ता मुंबई में प्रवर्तन निदेशालय कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए और पार्टी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ़्तारी के खिलाफ नारे लगाए।




हम लड़ेंगे और जीतेंगे: नवाब मलिक

मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा, 'मुझे अरेस्‍ट किया  गया है लेकिन मैं डरूंगा नहीं.. हम लड़ेंगे और जीतेंगे| जानकारी के अनुसार,''प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अंडरवर्ल्ड से कथित संबंधों वाली एक संपत्ति के सिलसिले में नवाब मलिक को तलब किया था| इसी मामले में अब नवाब मलिक से पूछताछ की गई|


https://www.thevirallines.net/india-news-nawab-malik-released-sameer-dawood-wankhede-and-dr-shabana-qureshi-s-nikahnama-and-photo-malik-alleges-on-sameer 


सुबह 5 बजे मलिक के घर पहुंची थी ED टीम 

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम सुबह 5 बजे मलिक के कुर्ला के नूर मंजिल स्थित घर पहुंची। इसके बाद टीम 7 बजे उनके घर से निकली और 7.45 बजे ED ऑफिस पहुंची। इस दौरान CRPF की एक बड़ी टीम उनके साथ थी। मलिक से पूछताछ के बाद NCP कार्यकर्ताओं के भड़कने की संभावना थी। इस कारण ED ने पूरी कार्रवाई को चुपके से अंजाम दिया है। ED ऑफिस के बाहर भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस दौरान आसपास के ट्रैफिक को भी डाइवर्ट कर दिया गया।



https://www.thevirallines.net/india-news-special-26-case-nawab-malik-released-letter-of-ncbs-secret-officer-against-sameer-wankhede-and-ncb-agency 



मलिक पर अंडरवर्ल्ड से जमीन खरीदने का है आरोप

9 नवंबर 2021 को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि नवाब मलिक ने दाऊद इब्राहिम के गैंग से जमीनें खरीदीं। ये जमीनें मुंबई में ब्लास्ट करने के आरोपियों की हैं। पूर्व CM ने आरोप लगाया कि सरदार शाह वली खान और हसीना पारकर के करीबी सलीम पटेल के नवाब मलिक के साथ व्यवसायिक संबंध हैं। इन दोनों ने नवाब मलिक के रिश्तेदार की एक कंपनी (Solidus company) को मुंबई के LBS रोड पर मौजूद करोड़ों की जमीन कौड़ियों के दाम में बेची।


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-nawab-malik-alleged-devendra-fadnavis-of-having-links-with-drug-peddlers 


फडणवीस के मुताबिक जमीन की बिक्री सरदार शाह वली खान और सलीम पटेल ने की थी। नवाब मलिक भी इस कंपनी से कुछ समय के लिए जुड़े हुए थे। कुर्ला के LBS रोड पर मौजूद 3 एकड़ जमीन सिर्फ 20-30 लाख में बेची गई, जबकि इसका मार्केट प्राइस 3.50 करोड़ से ज्यादा था।  पूर्व CM ने इसके सभी सबूत सेंट्रल एजेंसीज को देने की बात भी कही थी। माना जा रहा है कि इसी मामले में कार्रवाई करते हुए ED की टीम ने मलिक को पूछताछ के लिए उठाया है। 


https://www.thevirallines.net/mumbai-news-maharashtra-nawab-malik-says-thousands-of-crores-collection-by-wankhede-he-raised-his-private-army 


आवाज उठाने वालों को डराया जा रहा है: राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने ED की कार्रवाई पर कहा, 'जो कोई भी BJP और केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाता है उसे केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए डराने धमकाने का काम काफी दिनों से शुरू है। आज भी ED ने वही किया है, लेकिन मेरा सवाल यह भी है कि आखिर सिर्फ महाविकास अघाड़ी के नेताओं पर ही ED के अधिकारियों की कार्रवाई क्यों हो रही है? क्या BJP के नेताओं पर कोई भी मामला नहीं है। या वह सब बिल्कुल दूध के धुले हुए हैं। मुझे पूरा यकीन है कि शाम तक नवाब मलिक घर जरूर लौटेंगे। 2024 के बाद इन सब की भी जांच होगी। आने वाले दिनों में मैं कई BJP नेताओं और अधिकारियों के बारे में खुलासा करूंगा। इसके लिए भले ही मुझे कितनी भी बड़ी कीमत क्यों ना चुकानी पड़े।'



https://www.thevirallines.net/india-news-nawab-malik-counterattacked-on-fadnavis-s-allegations-of-buying-land-from-1993-mumbai-blasts-convicts



यह BJP की पोल खोलने का बदला है: पाटिल

कैबिनेट मंत्री जयंत पाटिल ने कहा, 'किसी भी प्रकार की पूर्व सूचना ना देते हुए नवाब मलिक को पूछताछ के लिए ED कार्यालय ले जाया गया है। नवाब मलिक में बीते दिनों में जिस तरह से BJP के नेताओं की पोल खोल की थी उसी का बदला अब लिया जा रहा है।'



https://www.thevirallines.net/india-news-biggest-coal-scam-in-gujarat-60-lakh-tonnes-of-coal-from-mines-disappeared-on-the-way-loss-of-6-thousand-crores 


मुझे भी बदनाम करने की हुई थी कोशिश: शरद पवार

शरद पवार ने कहा,'जिस तरह से एजेंसीज का गलत इस्तमाल लगातार हो रहा है, उसे देखते हुए हमें लग रहा था कि ये आज नहीं तो कल जरूर होगा। नवाब मलिक लगातार बोल रहें है, इसलिए कोई ना कोई मामला निकालकर उन्हें परेशान किया जाएगा ये हमें पता था। अगर कोई मुस्लिम कार्यकर्ता है तो दाऊद का नाम ये लेने लगते हैं, बिना किसी सबूत के। जब मैं CM था तब भी इसी तरह मुझे बदनाम करने की कोशिश हुई थी। जो भी केंद्र या इन एजेंसीज के खिलाफ बोलता है, उसे परेशान करने की कोशिश की जाती है। वही बात यहां हुई है।"



https://www.thevirallines.net/india-news-fadnavis-s-allegation-nawab-malik-has-dealings-with-people-from-the-underworld-convicted-in-93-mumbai-bomb-blasts-case 


हमें लगातार डराने की कोशिश हो रही है: सुप्रिया सुले

सुप्रिया सुले ने कहा,'मेरी मलिक के परिवार से बातचित हुई। मलिक कैबिनेट के मंत्री है, मेरी जानकारी के मुताबिक उन्हें पहले कोई नोटिस नहीं दी गई थी। जांच में सहयोग करने की बात नवाब मलिक ने की है। ट्वीटर के जरिए धमकी दे रहे थे कि इसको नोटिस आएगा उसको आएगा, ये कोई नई बात नहीं है। MVA सरकार के नेता हो या देश के अन्य नेता, पिछले कुछ समय से लगातार ED और अन्य एजंसीयों के नोटिस, धमकियां आ रही हैं। मैंने संसद में भी ये मुद्दा उठाया था। नवाब मलिक लगातार सच बोल रहे थे। इसलिए शायद उनकी आवाज दबाने के लिए ये किया गया हो सकता है।'




https://www.thevirallines.net/india-news-nawab-malik-big-allegations-against-devendra-fadnavis-including-underworld-connection-and-counterfeit-notes 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।