नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे शिंजो पर हुए हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया;"मेरे प्रिय मित्र आबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।"
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की खबर से बेहद दुखी हूं|
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जापानी पूर्व पीएम पर हुए हमले पर दुख जताया है| राहुल गांधी ने कहा,''जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं| उन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। शिंजो आबे के ठीक होने की प्रार्थना हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।"
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को गोली मार दी गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया।
शिंजो आबे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा भी पड़ा।शिंजो आबे पर हमला करने वाले ने गोली दागने के बाद भागने का प्रयास किया। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया।
Also Read: जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हमला, पीछे से मारी गई गोली