नई दिल्ली: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने गहरा दुख जताया है| पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, मेरे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा पहुंचा है।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा, " मेरे दोस्त और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले से मैं काफी दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवारजनों के साथ हैं|
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को एक शख्स ने नारा में कैंपेनिंग के दौरान गोली मार दी| शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। हमला किए जाने के बाद गिर गए | गोली उनके गर्दन में लगी हैं| रिपोर्ट के मुताबिक, 'आबे बेहोश थे और उनमें कोई हरकत नहीं दिख रही थी|
Also Read:जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हमला, पीछे से मारी गई गोली
फिलहाल पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है| आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ़्तार किया। एक बंदूक भी ज़ब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था|