मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हमला: नारा शहर में भाषण के दौरान शिंजो आबे पर फायरिंग, पीछे से मारी गई गोली, हालत गंभीर

टोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में हमला हुआ हैं । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में गोली मारी गई। शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे ना…

जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हमला: नारा शहर में भाषण के दौरान शिंजो आबे पर फायरिंग, पीछे से मारी गई गोली, हालत गंभीर
जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हमला: नारा शहर में भाषण के दौरान शिंजो आबे पर फायरिंग, पीछे से मारी गई गोली, हालत गंभीर | फ़ोटो: TVL News

टोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह जापान के नारा शहर में हमला हुआ हैं । जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में गोली मारी गई। शुक्रवार सुबह करीब 11.30 बजे नारा शहर में एक चुनावी सभा के दौरान के एक शख्स ने उन्हें पीछे से दो गोली मार दी। गोली उनके गर्दन में लगी हैं| फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है|



जापानी मीडिया NHK वर्ल्ड न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, ' जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान गिर गए। शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वे घायल हो सकते हैं। मौके पर मौजूद एक NHK रिपोर्टर ने बंदूक की गोली जैसी आवाज़ सुनी और शिंजो आबे का खून बहता देखा|



द जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ' जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को नारा की एक सड़क पर भाषण देने के दौरान पीछे से एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने शिंजो आबे पर हमला करने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया है|



 NHK वर्ल्ड न्यूज के मुताबिक, 'जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट का सामना कर रहे हैं। उन्हें मेडवैक द्वारा काशीहारा शहर के नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित किया जाना है। पुलिस के अनुसार ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आबे को पीछे से एक बन्दूक से गोली मारी गई|



पूर्व जापान PM शिंजो आबे को गोली मारने से संबंधित मामले में पुलिस ने नारा सिटी में 41 वर्षीय यामागामी तेत्सुया को हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ़्तार किया। एक बंदूक भी ज़ब्त की गई है, जिसे संदिग्ध व्यक्ति पकड़े हुए था|



जापान के फुमियो किशिदा का कहना है कि पूर्व नेता शिंजो आबे गोली लगने के बाद "गंभीर स्थिति" में हैं और उन्हें उम्मीद है कि अबे बच जाएंगे|



जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने कहा,''यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हम वो सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं... इस समय, डॉक्टर शिंजो आबे को बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।