मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया, कहा- भारत के एक महान मित्र और शुभचिंतक थे, उनकी कमी खलेगी

नई दिल्ली : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। उन्होंनें…

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया, कहा- भारत के एक महान मित्र और शुभचिंतक थे, उनकी कमी खलेगी
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया, कहा- भारत के एक महान मित्र और शुभचिंतक थे, उनकी कमी खलेगी | फ़ोटो: TVL News

 नई दिल्ली : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है| कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या पर दुख जताया। उन्होंनें कहा , "कई वर्षों तक आबे भारत के एक महान मित्र और शुभचिंतक रहे। उन्होंने हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को विस्तार और गहरा करने के लिए बहुत कुछ किया।"



सोनिया गांधी ने कहा,"मुझे उनके साथ अपनी मुलाकात बहुत ही प्यार और स्पष्ट रूप से याद है। यह एक बहुत बड़ा दुर्भाग्य है जो जापान और वास्तव में पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर पड़ा है। उनकी कमी खलेगी|



सोनिया गांधी कहा, "मैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से स्तब्ध हूं| पिछले कई सालों से आबे भारत के मित्र और शुभचिंतक थे| उन्होंने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाया और गहरा किया था| मैं उनके साथ अपनी मुलाकात को बेहद प्रेमपूर्वक और जीवंत रूप में याद करती हूं| यह जापान और वास्तव में पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए बहुत बड़ा दुर्भाग्य है, उनकी कमी खलेगी|



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या स्तब्ध करने वाली और दुखद है। हिंसा कायरों की भाषा होती है, यह कभी भी अच्छाई को दबा नहीं सकती। आबे बेहतरीन इंसान थे और उनका रास्ता शांति और करुणा का था। उन्होंने जो अद्भुत जीवन जिया, उसके लिए दुनिया उन्हें याद करेगी।’



पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने भी आबे की हत्या पर दुख जताया। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने ट्वीट किया, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख और दुख हुआ। वह भारत के महान मित्र थे और उनके साथ बातचीत की मेरी कई सुखद यादें हैं। जापान ने एक सक्षम और बुद्धिमान नेता खो दिया है। मै गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।



राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से दुखी हूं। भारत और जापान के बीच रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सराहनीय थी। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने पीछे एक मजबूत विरासत छोड़ गए हैं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान की जनता के साथ हैं।’’



यह भी पढ़ें: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या


जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का आज, शुक्रवार को निधन हो गया। आबे पर आज सुबह ही हमला हुआ था। यह हमला उस वक्त हुआ जब नारा शहर में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे। हमलावर ने पीछे से दो गोलियां दागीं, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े और उनके शरीर से खून बहता दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि गोली लगने के बाद उनको हार्ट अटैक भी आया था, इसके साथ ही उनका काफी खून भी बह गया था।


Also Read: मेरे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से काफी दुखी हूं..': जापान के पूर्व PM को गोली लगने पर पूर्व PM डॉ. मनमोहन सिंह


हमलावर को मौके से पकड़ लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी का नाम यामागामी तेत्सुया है और वो आबे की नीतियों से नाखुश था। रिपोट्र्स के अनुसार, यह खुलासा हुआ है कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारनेवाला शख्स पत्रकार बनकर कार्यक्रम में पहुंचा था। खास बात है कि हमलावर ने बंदूक को कैमेरा की तरह लेकर आया था।


Also Read: जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हमला, पीछे से मारी गई गोली



एक दिन का राष्ट्रीय शोक.....

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का 08 जुलाई 2022 को निधन हो गया। दिवंगत गणमान्य व्यक्ति के सम्मान में, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि कल पूरे भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक होगा। पूरे भारत में शोक के दिन राष्ट्रीय ध्वज उन सभी भवनों पर आधे पर झुके रहेंगे, जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराये जाते हैं और इस दिन कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। 



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।