Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

महाराष्ट्र पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा', यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया, राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को किया नमन

  • by: news desk
  • 07 November, 2022
महाराष्ट्र पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा',  यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया, राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज को किया नमन

नांदेड़: Bharat Jodo Yatra:  कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा ने 61वें दिन सोमवार रात तेलंगाना से महाराष्ट्र के नांदेड़ में प्रवेश की। नांदेड़ पहुंचने पर 'भारत जोड़ो यात्रा' का भव्य स्वागत किया गया|  इस मौके पर  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चह्वाण, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण, महाराष्ट्र के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और बालासाहेब थोराट समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे |  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छत्रपति शिवाजी महाराज, महात्मा बसवेश्वर, महात्मा ज्योतिबा फुले, डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होलकर, अन्नाभाऊ साठे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उनका अभिवादन किया| 



 सोमवार की रात हजारों मशाल लेकर राहुल गांधी के साथ पार्टी कार्यकर्ता और नेता तेलंगाना के कामारेड्डी से महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के देगलूर में दाखिल हुए | यह यात्रा रात करीब 9 बजे नांदेड़ जिले के देगलुर से महाराष्ट्र पहुंची। दोनों राज्यों की बार्डर पर तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। 



इस मौके पर  कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने  देगलूर में हजारों की भीड़ को संबोधित किया| उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत 'छत्रपति शिवाजी महाराज की जय' की घोषणा से की|  राहुल गांधी ने कहा कि,''मुझे बेहद खुशी है कि मैं आज यहां छत्रपति शिवाजी महाराज के सामने खड़ा होकर महाराष्ट्र में इस यात्रा की शुरुआत कर रहा हूं |



राहुल गांधी ने कहा कि, “यह यात्रा 2 महीने पहले कन्याकुमारी से शुरू की गई थी जो कश्मीर में जाकर रुकेगी।  इस यात्रा का लक्ष्य हिन्दुस्तान को जोड़ने का है। आज देश में जिस प्रकार नफ़रत और हिंसा फैलाई जा रही है, हमारा लक्ष्य इसके ख़िलाफ आवाज़ उठाना है|  यह यात्रा सुबह 6 बजे शुरू होती है। जो भी हमसे बात करना चाहता है, चाहे वह किसान हो, मज़दूर, छोटा व्यापारी, युवा हों या बुज़ुर्ग, हमारे दिल और दरवाज़े दोनों उनके लिए खुले हैं| उन्होंने कहा कि,''पहले PM शिकायत करते थे कि गैस सिलेंडर 400 रु.का हो गया है लेकिन आज वो इसके दाम को लेकर शिकायत नहीं करते|







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन