नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) शुक्रवार को नई आबकारी नीति मामले में अनियमितताओं के संबंध में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के घर समेत राष्ट्रीय राजधानी में 22 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। CBI ने मनीष सिसोदिया समेत 4 लोकसेवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है| सीबीआई की छापेमारी को लेकर भाजपा और आम आदमी पार्टी नेताओं के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। वहीं, कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है।
नई एक्साइज पॉलिसी केस में सीबीआई रेड पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मनीष सिसोदिया पर निशाना साधते हुए कहा, भ्रष्टाचारी जितना मर्जी ईमानदारी का चोला पहनले वह भ्रष्टाचारी ही रहता है। एक्साईज मंत्री एक्सक्यूज मंत्री तो बन गए हैं लेकिन मैं आशा करता हूं कि कहीं उनकी भी याददाश्त न चली जाए|
CBI पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा,''भ्रष्टाचारी जितना मर्जी ईमानदारी का चोला पहनले वह भ्रष्टाचारी ही रहता है। जिस दिन CBI को जांच दी उसी दिन शराब नीति वापस ली। अगर शराब नीति में कोई घोटाला नहीं था तो उसको वापस क्यों लिया? यह शिक्षा नहीं शराब की बात हो रही है। जनता को मूर्ख न समझे|
अनुराग ठाकुर ने कहा,''सत्येंद्र जैन जब भ्रष्टाचार में जेल गए आपने तब भी उनको बर्ख़ास्त नहीं किया। वह कहते हैं उनकी याददाश्त चली गई। एक्साइज मंत्री एक्सक्यूज मंत्री तो बन गए हैं लेकिन मैं आशा करता हूं कि कहीं उनकी भी याददाश्त न चली जाए|
कांग्रेस ने भी बोला हमला
सीबीआई की छापेमारी को लेकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने भी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर हमला किया है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि,''दिल्ली सरकार में पिछले 7-8 साल से जो हो रहा था, इसमें आश्चर्य ये है कि अब तक रेड क्यों नहीं पड़ी? आबकारी नीति, स्कूल बनाने में धांधली, शिक्षक भर्ती घोटाला, सिविल डिफेंस भर्ती घोटाला जिसमें भी आप देखेंगे तो उसमे 1 नहीं 10-10 छापे पड़ने चाहिए
उन्होंने आगे कहा, मुझे विश्वास है कि अगर इसमें निष्ठा के साथ रेड पड़ती है और मामला चलता है तो आम आदमी पार्टी का कैबिनेट, उसका मुख्यमंत्री, उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष कोई भी शायद ऐसा नहीं होगा जो जेल जाने से बच पाएगा|
CBI पर AAP की प्रतिक्रिया
AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा,हम CBI का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री जी के पास CBI के अलावा ED और IT भी है, उनका भी स्वागत करते हैं। पहली बार CBI का मामला दर्ज़ नहीं हुआ है। CBI के छापे पहले भी हुए हैं मगर सवाल ये है कि इनको मिला क्या? अगर किसी भी मामले में कुछ मिला हो तो बताएं|
यह भी पढ़ें: ED- CBI से शराब दुकानदारों और अधिकारियों को मिल रही धमकियां
यह भी पढ़ें: LG ने केजरीवाल सरकार की आबकारी नीति की सीबीआई जांच की सिफारिश की
“....जैसे लड़कियां बॉयफ्रेंड बदलती हैं, नीतीश कुमार भी ऐसे ही हैं...”: भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय