मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

ED- CBI से शराब दुकानदारों और अधिकारियों को मिल रही धमकियां, लीगल दुकानें बंद करवा कर अवैध दुकानों से पैसा कमाना चाहती है बीजेपी: सिसोदिया

नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज बीजेपी पर हमला किया| मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर अरोप लगाया कि ''वे (बीजेपी) दुकानदारों, अधिकारियों को ईडी और सीबीआई के जरिए धमका रहे हैं| उन्हों…

ED- CBI से शराब दुकानदारों और अधिकारियों को मिल रही धमकियां, लीगल दुकानें बंद करवा कर अवैध दुकानों से पैसा कमाना चाहती है बीजेपी: सिसोदिया
ED- CBI से शराब दुकानदारों और अधिकारियों को मिल रही धमकियां, लीगल दुकानें बंद करवा कर अवैध दुकानों से पैसा कमाना चाहती है बीजेपी: सिसोदिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज बीजेपी पर हमला किया|  मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर अरोप लगाया कि ''वे (बीजेपी) दुकानदारों, अधिकारियों को ईडी और सीबीआई के जरिए धमका रहे हैं| उन्होंने कहा कि ',''New Excise Policy से BJP का भ्रष्टाचार ख़त्म हो जाता और साल में 9,500 करोड़ का Revenue आता |  BJP ने ED, CBI की Private दुकानदारों को धमकी देकर दुकानें बंद करवा दी| आज Delhi में 468 Shops चल रही हैं BJP का मक़सद है कि बिकने वाली Legal शराब की क़िल्लत हो, और अवैध शराब बिके|



उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि,''BJP के Gujarat में शराबबंदी नीति, हज़ारों करोड़ की नक़ली ग़ैरक़ानूनी शराब बेचना| उससे लोगों की मौत होना और BJP नेताओं की जेबें भरना|  उन्होंने कहा कि,'''गुजरात में खुलेआम शराब बिकती है और इनके (बीजेपी) लोग ही शराब बनाते और बेचते हैं. जहरीली शराब पीकर लोगों की जान जा रही है...यह मॉडल गुजरात में लागू किया है|



 मनीष सिसोदिया ने कहा,''गुजरात में नकली शराब से मौत का ये पहला मामला नहीं है। ये लोग कहते हैं कि हमने गुजरात में शराब बंद कर रखी है, लेकिन हर 2-3 साल में ऐसे मामले आते हैं। जब पड़ताल होती है तो पता चलता है कि इन्हीं के लोग वहां शराब बेचने और बनाने में शामिल थे|



 उन्होंने कहा कि,''दिल्ली में 2021-22 की एक्साइज पॉलिसी लागू होने से पहले ज्यादा सरकारी दुकानें थी। सरकारी दुकानों के जरिए शराब बिकती थी और बहुत घोटाला होता था। दिल्ली में कुछ निजी दुकानें थी लेकिन इसका लाइसेंस भी इन लोगों ने अपनों को ही दिया था। उनसे चार्ज भी कम लेते थे|



सिसोदिया ने कहा,'हमने शराब दुकानों की पारदर्शी तरीके से नीलामी की। पहले दिल्ली में 850 दुकानें थी। नई पॉलिसी में हमने तय किया कि एक भी ज्यादा दुकान नहीं खोलेंगे। पहले इन दुकानों से सरकार को 6000 करोड़ की आय होती थी। पारदर्शी तरीके से नीलामी के बाद अब 9500 करोड़ की आय सरकार को हुई|



उप मुख्यमंत्री ने कहा कि,'भाजपा दुकानदारों, अधिकारियों को ED और CBI से धमका रहे हैं। वे चाहते हैं कि दिल्ली में कानूनी शराब की दुकानें बंद हों और अवैध दुकानों से पैसा कमाया जाए। हमने नई शराब नीति को रोकने का फैसला किया है और सरकारी शराब की दुकानें खोलने का आदेश दिया है|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 जुलाई 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।