मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

यूपीए के समय हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था, आज हिंदुस्तान में राजा है: हरिद्वार में राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला

हरिद्वार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हरिद्वार में 'उत्तराखंडी स्वाभिमान' वर्चुअल रैली को संबोधित किया| यहां उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाने साधे। राहुल गांधी ने कहा, सब…

यूपीए के समय हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था, आज हिंदुस्तान में राजा है: हरिद्वार में राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला
यूपीए के समय हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था, आज हिंदुस्तान में राजा है: हरिद्वार में राहुल गांधी का PM मोदी पर बड़ा हमला | फ़ोटो: TVL News

हरिद्वार: कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हरिद्वार में 'उत्तराखंडी स्वाभिमान' वर्चुअल रैली को संबोधित किया|  यहां उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर निशाने साधे। राहुल गांधी ने कहा, सबसे पहले मैं आपको और देश के सभी किसानों को बधाई देना चाहता हूं। बधाई इस बात की कि आप इन 3 कानूनों के खिलाफ पत्थर, पहाड़ जैसे खड़े हो गए और आपने कोई समझौता नहीं किया, एक कदम पीछे नहीं लिया और आपने हिंदुस्तान की सरकार को सच्चाई दिखाई| मैं आपको बधाई क्यों दे रहा हूं, क्योंकि यह आपका इतिहास है। आप सिर्फ देश को भोजन नहीं देते हो, आप देश को रास्ता दिखाते हो और सालों से आप इस देश को रास्ता दिखा रहे हो |



कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,'' 'अंग्रेजों से लड़ाई बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने नहीं लड़ी थी। अंग्रेजों से लड़ाई हिंदुस्तान के किसानों और मजदूरों ने लड़ी थी| लोग कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने हरित क्रांति दी। नहीं, बल्कि कांग्रेस पार्टी ने किसानों के साथ पार्टनरशिप बनाकर देश को हरित क्रांति दी।  अपना खून पसीना हिंदुस्तान के किसान ने दिया था| 



राहुल गांधी ने कहा,''''आपने देश की सरकार को बताया कि हिंदुस्तान की सच्चाई से हम नहीं हटने वाले हैं। आप हमें ना खरीद सकते हो, ना डरा सकते हो और ना ही दबा सकते हो। हम नहीं हटेंगे| दो हिंदुस्तान बन रहे हैं।  एक अमीरों का हिंदुस्तान जिसमें प्राइवेट हवाई जहाज, 5/7 स्टार होटल्स और मर्सिडीज गाड़ी है। यह अमीर लोगों का हिंदुस्तान है। इसमें ना कानून से कोई लेना देना नहीं। आप कुछ भी करना चाहते हो कर दो। यह चुने हुए लोगों का हिंदुस्तान है | दूसरा हिंदुस्तान है गरीबों, किसानों और मजदूरों का। उसमें आपको रोजगार नहीं मिलेगा, आपकी जमीन छीनी जाएगी, पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ते जाएंगे, महंगाई बढ़ती जाएगी। हम दो हिंदुस्तान नहीं, हम बस एक हिंदुस्तान चाहते हैं और न्याय होना चाहिए |



हम किसान बिलों के खिलाफ क्यों खड़े हुए, क्योंकि यह एक अन्याय था। यह हिंदुस्तान के किसानों और मजदूरों के खिलाफ अन्याय था, इसलिए कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी हुई| 



डॉ. मनमोहन सिंह जी का समय 'गोल्डन पीरियड' था:राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा,'''आज आपके नेता ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जी का समय एक गोल्डन पीरियड था। वह गोल्डन पीरियड क्यों था? वह इसलिए, क्योंकि उस समय सरकार और किसानों के बीच पार्टनरशिप थी। उस समय सरकार के दरवाजे खुले हुआ करते थे, बंद नहीं थे| उस समय किसान हो या मजदूर सभी सरकार के पास आते थे और आपके दिल में जो भी होता था, आप कह जाते थे। कभी-कभी हमें कहना पड़ता था कि देखिए, हम आपसे सहमत नहीं हैं और कभी हम आपकी बात से सहमत हुआ करते थे|


https://www.thevirallines.net/goa-news-goa-assembly-election-2022-rahul-gandhi-addressed-nirdhar-virtual-rally-in-sanquelim-goa


यूपीए के समय हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था, आज हिंदुस्तान में राजा है: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा,'''उस समय के हिंदुस्तान में प्रधानमंत्री था, आज के हिंदुस्तान में राजा है। प्रधानमंत्री सुनता है, प्रधानमंत्री के दरवाजे किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के लिए खुले होते हैं।  अगर प्रधानमंत्री सभी के लिए काम नहीं करता है तो, वह प्रधानमंत्री नहीं हो सकता| आज नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री नहीं हैं।  हिंदुस्तान के किसान एक साल ठंड में, कोरोना में सड़क पर खड़े थे। प्रधानमंत्री ने उनसे बात करने तक की कोशिश की? नहीं प्रधानमंत्री ने पूछा कि ये कानून आपको अच्छे क्यों नहीं लगे? नहीं| 



किसान और मजदूर से बात नहीं करता राजा: राहुल गांधी

PM मोदी पर हमला बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा,'' राजा (PM मोदी)  किसान और मजदूर से बात नहीं करता। यही हिंदुस्तान की सच्चाई है। राजा ना सुनेगा ना ही बात करेगा, राजा सिर्फ निर्णय लेगा| नरेंद्र मोदी जी सोचते हैं कि अगर राजा निर्णय लेता है तो जनता को चुप रहना चाहिए और अगर जनता चुप नहीं रहती है तो, फिर सीबीआई, ईडी, पुलिस, पेगासस सब शुरू हो जाते हैं |


https://www.thevirallines.net/bulandshahr-news-uttar-pradesh-police-is-trying-to-suppress-the-case-says-priyanka-gandhi-vadra-on-bulandshahr-rape-case


किसानों का ₹70 हज़ार करोड़ का कर्जा माफ किया: राहुल गांधी

श्री गांधी ने कहा,''यूपीए सरकार के समय किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल हमारे पास आया और कहा कि बहुत मुश्किल हो रही है। आपने सवाल पूछा कि एक बड़ा उद्योगपति बैंक में जाता है तो बैंक के दरवाजे खुले होते हैं, हमारे लिए बैंक के दरवाजे बंद है। क्यों? क्योंकि कर्जा है| उस समय आपने हमें कहा कि हमारा कर्जा माफ कीजिए और मैं खुशी से आज कहता हूं कि 10 दिन लगे थे, 10 दिन के बाद जो आपने हमें कहा वह हमने करके दिखाया। किसानों का ₹70 हज़ार करोड़ का कर्जा माफ किया| हमने यह कर्ज माफ़ क्यों किया, हमने आपको कोई फ्री गिफ्ट नहीं दिया, हमने समझा कि आप मुश्किल रास्तों से निकल रहे हो। इसलिए हमने आपकी मदद की, क्योंकि आप देश की मदद करते हो|



हम जानते हैं कि आपके बिना देश नहीं चल सकता  - देश भूखा रह जाएगा  - ये फैक्ट्रियां नहीं चलेंगी| जैसा कि हमारे PCC प्रेसिडेंट ने कहा कि आप इस देश की नींव हो और जिस देश की नींव कमजोर हो जाती है, वह देश बच नहीं पाता है| 


https://www.thevirallines.net/india-news-congress-called-union-budget-capitalist-not-a-word-for-helping-the-poor-and-creating-jobs-in-the-budget


हमारे दरवाजे आपके लिए खुले रहेंगे:राहुल गांधी

श्री गांधी ने कहा,'मेनिफेस्टो में हम चीजें लिखेंगे, लेकिन आप नीयत और इरादा समझिए। हमारा इरादा आपके साथ पार्टनरशिप बनाने का है। हम आपके साथ बातचीत करना चाहते हैं। हमारे दरवाजे आपके लिए खुले रहेंगे| मैं आपको एक गारंटी दे सकता हूं कि जो नरेंद्र मोदी जी ने आपके साथ किया। आपको एक साल, सड़क पर, ठंड में और कोरोना के समय खड़ा कर दिया, कांग्रेस पार्टी मर जाएगी, खत्म हो जाएगी, लेकिन यह कभी नहीं करेगी|


https://www.thevirallines.net/hyderabad-news-telangana-cm-kcr-called-pm-modi-short-sightedbjp-should-be-thrown-at-bay-of-bengal


श्री गांधी ने कहा,'मेरा संदेश यही है कि किसानों, मजदूरों, युवाओं और उत्तराखंड की जनता, आप सभी के साथ पार्टनरशिप बनाना चाहते हैं। हम ऐसी सरकार चाहते हैं, जिसमें आपको लगे कि यह हमारी सरकार है और आप दिल खोलकर जो कहना चाहे कह सकते हैं | गोवा में हमने न्याय योजना लांच की।  गोवा में हमने निर्णय लिया और वही हम उत्तराखंड में कर रहे हैं कि सबसे गरीब लोगों को कांग्रेस पार्टी की सरकार चाहे वह गोवा में हो या उत्तराखंड में, हर महीने सीधे खाते में पैसे ट्रांसफर करेगी| हम चाहते हैं कि जो सबसे गरीब लोग हैं, उनको यह लगे कि वह अकेले हैं, बल्कि उनकी सरकार, उनका प्रदेश उनके साथ खड़ा है|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 23 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।