Goa Assembly Election 2022: गोवा के सैंकलिम (Sanquelim) में वर्चुअल रैली ‘निर्धर’ को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''गोवा में कांग्रेस और भाजपा में टक्कर है। बाकी पार्टियां टक्कर में नहीं हैं |कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा "गोवा में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है| कांग्रेस नेता ने कहा 'विचारधारा की इस लड़ाई में हमें गोवा की जनता से मदद चाहिए। लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है। बाकी पार्टियां लड़ाई में नहीं हैं। तो, आपको अपने वोट का नुकसान नहीं करना है। क्योंकि, हर वोट कीमती है| आप कांग्रेस पार्टी को वोट दीजिए और मिलकर लड़िए और एक नया गोवा, नई सरकार बनाइए। जो आपसे मिलकर चले, आपकी सुनकर निर्णय ले- ऐसी सरकार आपको बनानी है|
शुक्रवार की शाम कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सैंकलिम में सांखली नगर मैदान, में "निर्धार" वर्चुअल रैली को संबोधित किया। यहां उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाने साधे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा ,''जब ये तय होना था कि गोवा महाराष्ट्र में जाए या स्वतंत्र रहे। कांग्रेस की सरकार ने गोवा के लोगों की राय जानी और आपने कहा कि आप अलग रहना चाहते हैं। हमने वही निर्णय लिया और अब भी गोवा में आपकी सरकार होगी, जनता की सरकार होगी| हमारा काम है- गोवा के भविष्य के लिए आपके विचारों पर काम करना। अगर सही में आपकी सेवा करनी है, तो आपसे बात किए बिना ये हो ही नहीं सकता। भाजपा सरकार बिना पूछे फैसले लेती है|
गोवा को कोयले का हब नहीं बनने देंगे: राहुल गांधी
श्री गांधी ने कहा,'गोवा टूरिज्म का हब है। हजारों लोगों को इससे आमदनी मिलती है।अब या तो टूरिस्ट हब बनेगा या कोयले का हब बनेगा। अगर कोयले का हब बना दिया, तो टूरिज्म नहीं चल सकता। हम गोवा को कोयले का हब नहीं बनने देंगे| टूरिज्म में कई स्टेक होल्डर हैं। हम सब लोगों से बात करके निर्णय लेंगे। इसका मतलब ये है कि कांग्रेस और गोवा की जनता में सामंजस्य बनेगा। हम मिलकर गोवा को आगे ले जाएंगे |
नोटबंदी की लाइन में कोई अमीर नहीं खड़ा था , पूरा गरीब हिंदुस्तान बैंक की लाइनों में खड़ा था
हुल गांधी ने कहा,''भाजपा के चुनिंदा लोगों के अमीर हिंदुस्तान में सब कुछ मिलेगा और करोड़ों गरीब लोगों के हिंदुस्तान में आपको कुछ नहीं मिलेगा। बेरोजगारी मिलेगी, न शिक्षा मिलेगी, न स्वास्थ्य मिलेगा, न मनरेगा मिलेगा| नोटबंदी की लाइन में कोई अमीर नहीं खड़ा था और पूरा गरीब हिंदुस्तान ???ैंक की लाइनों में खड़ा था। आपका पैसा छीन लिया; छोटी कम्पनियां बंद हो गई, लेकिन बड़े पूंजीपतियों को फायदा हुआ|
नोटबंदी के बाद लगाई गलत GST
कांग्रेस नेता ने कहा,''नोटबंदी के बाद गलत GST लगाई। उसका फायदा किसको हुआ- सिर्फ अमीर हिंदुस्तान को। उनका नाम हर बड़े बिजनेस में दिखाई देगा। उनको खेती में भी घुसाने का प्रयास किया गया| गोवा में हमारी सरकार गरीबों, छोटे काम-धंधे वालों की सरकार होगी और हम उनकी पूरी मदद करेंगे|
कांग्रेस की सरकार बनने पर लागू करेंगे 'न्याय स्कीम
कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गोवा में कांग्रेस की सरकार बनने पर ‘न्याय योजना’ (Nyay Scheme) लागू करने का वादा किया| गोवा के गरीब लोगों के लिए हम 'न्याय' लेकर आए हैं और ये हमने छत्तीसगढ़ में किया है। 'न्याय' का मतलब है- हर महीने ₹6000 आपके खाते में और ये सिलसिला आंधी-तूफान में भी नहीं रुकेगा| राहुल गांधी ने कहा ";हम गोवा के लोगों के लिए 'न्याय स्कीम' लाएंगे। हम हर महीने 6,000 रुपए गोवा के सबसे गरीब व्यक्ति के बैंक अकाउंट में डालेंगे। 72,000 रुपए साल के आपके बैंक अकाउंट में दिए जाएंगे|
भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम
श्री गांधी ने कहा,''हम दो हिंदुस्तान नहीं चाहते। हम एक हिंदुस्तान बनाना चाहते हैं; हम एक गोवा बनाना चाहते हैं। ये सब मिलकर होगा और फोकस रोजगार पर होगा| कोरोना के समय क्या हुआ- आपने देखा। रोजगार के लिए भाजपा ने क्या किया- आपने देखा। टूरिज्म के लिए भाजपा ने क्या किया- आपने देखा। भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम है|
https://www.thevirallines.net/raipur-news-chhattisgarh-rahul-gandhi-made-soap-from-aloe-vera
दगाबाजों को टिकट नहीं देंगे
श्री गांधी ने कहा,''हमने गोवा की जनता से वादा किया था कि हम दगाबाजों को टिकट नहीं देंगे और हमने इसे निभाया है। हमने नए लोगों को टिकट दिया है और गोवा में पूर्ण बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है| विचारधारा की इस लड़ाई में हमें गोवा की जनता से मदद चाहिए। लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है। बाकी पार्टियां लड़ाई में नहीं हैं। तो, आपको अपने वोट का नुकसान नहीं करना है। क्योंकि, हर वोट कीमती है| आप कांग्रेस पार्टी को वोट दीजिए और मिलकर लड़िए और एक नया गोवा, नई सरकार बनाइए। जो आपसे मिलकर चले, आपकी सुनकर निर्णय ले- ऐसी सरकार आपको बनानी है|
चुनाव बाद आऊंगा और आपके साथ समय गुजारूँगा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा ,'मैं चाहता हूँ कि चुनाव के बाद मैं यहां ज्यादा दिन के लिए आऊं और इस सुंदर गोवा में थोड़े दिन आपके साथ रहूं। मैं चुनाव बाद आऊंगा और आपके साथ समय गुजारूँगा| एक बात मैं गोवा की जनता को बता दूं कि प्रदेश के कांग्रेस नेता आपकी सेना हैं और मैं दिल्ली में आपका प्रतिनिधि हूँ। मेरे दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं। मुझे आप अपने कष्ट बताइए, मैं यहां हाजिर हो जाऊंगा|
गोवा में 14 फरवरी को होगा मतदान
गोवा में 40 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा। 10 मार्च को पांचों राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों की गिनती की जाएगी। बता दें कि,''साल 2017 के चुनावों में, कांग्रेस 40 सदस्यीय सदन में 17 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी, लेकिन सरकार नहीं बना सकी, क्योंकि 13 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने कुछ निर्दलीय विधायकों और क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन कर सरकार बना ली थी|
गोवा विधानसभा चुनाव 2017 परिणाम (कुल सीट 40, बहुमत का आंकड़ा 21)
गोवा में सरकार बनाने के लिए किसी भी पार्टी को 21 का जादुई आंकड़ा छूना होता है। 2017 के गोवा विधानसभा चुनावों में भाजपा ने कांग्रेस से कम सीटें जीती थीं। भाजपा केवल 13 सीटे ही जीत सकी थी। कांग्रेस ने 17 सीटें जीती थी।
कांग्रेस : 17
भाजपा: 13
आप: 00
अन्य: 10