हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मछली खाने के विवाद को लेकर एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई|हमीरपुर जिले के थाना जलालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसरिया में 36 साल के एक व्यक्ति ने 50 वर्षीय शख्स की बेरहमी से कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी तथा शव को नदी में फेंक दिया।
घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है|
थाना जलालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसरिया में खड़क सिंह पुत्र वृंदा और गांव के ही बिनोद राजपूत पुत्र मोहन लाल दोनों लोग मछली पकड़ कर पका रहे थे| इस दौरान दोनों में मछली खाने को लेकर विवाद हो गया| जिसके बाद बिनोद राजपूत घर जाकर कुल्हाड़ी लाकर खड़क सिंह की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी | फिर शव को ले जाकर नदी में फेंक दिया।
हमीरपुर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने बताया कि,'' थाना जलालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसरिया में खड़क सिंह पुत्र वृंदा उम्र करीब 50 साल का गांव के ही बिनोद राजपूत पुत्र मोहन लाल उम्र 36 साल से मछली खाने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें आरोपी बिनोद राजपूत ने खड़क सिंह की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी, तथा शव को नदी में फेंक दिया। मृतक के शव की तलाश कर ली गई है, थाना जलालपुर पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है| आरोपी को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है|