अहमदाबाद: गुजरात चुनाव 2022: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव इंद्रनील राजगुरु शुक्रवार (4 नवंबर, 2022) को कांग्रेस में शामिल हो गए। इंद्रनील राजगुरु आम आदमी पार्टी छोड़कर पुनः कांग्रेस में शामिल हुए हैं। राजगुरु पहले कांग्रेस में थे और कुछ दिन पहले आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी में उनका स्वागत करते हुए कांग्रेस के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने कहा कि हमें खुशी है कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सह-सचिव एवं सौराष्ट्र राजकोट के कद्दावर नेता श्री इंद्रनील राजगुरु आज पुनः कांग्रेस में वापसी कर रहे हैं|
कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) पर आज शनिवार (5 नवंबर, 2022) को गुजरात में भारी-भरकम पैसा खर्च करने का आरोप लगाया और दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी के उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) तय कर रही है। आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए इंद्रनील राजगुरु का दावा है कि गत एक अक्टूबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जब विमान से राजकोट गए थे तो वहां भारी-भरकम नकदी लेकर पहुंचे थे।
कांग्रेस नेता इंदरनील राजगुरु ने आज शनिवार (5 नवंबर, 2022) को कहा कि,“ AAP बोलती है कि हम करप्शन नहीं करते हैं, अगर करप्शन नहीं करते हैं, तो इतना सारा पैसा कहां से आया? जब पहली अक्टूबर को दोनों सीएम आए थे, तब मैंने पूछ लिया था कि ये पैसा कहां से आया, तो इशारों से कह दिया कि ऐसे हम लेकर आए हैं| साथ ही उन्होंने दावा किया करते हुए कहा कि, ‘‘गुजरात में आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा 15 सीटों पर भाजपा से पूछकर टिकट दिया जा रहा था तो मैने विरोध किया। मैं भाजपा को हराने गया था, कांग्रेस को हराने गया था।’’
इंदरनील राजगुरुके दावे पर कांग्रेस पार्टी के मीडिया एवं प्रचार प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि, ‘‘जब हमने ये सुना तो आश्चर्यचकित रह गए कि कैसे पंजाब सरकार का हवाई जहाज, उसमें दो मुख्यमंत्री गुजरात पहुंचते हैं और उसमें थैले भरकर पैसे आते हैं। ये सरकारी तंत्र का दुरुपयोग है, ये पैसा कहां से आ रहा है, कैश में कैसे आ रहा है?|
कमलम गुजरात भाजपा का कार्यालय
पवन खेड़ा ने कहा कि, ‘‘जब इंदरनील राजगुरु बताते हैं कि आम आदमी पार्टी के ये 15 कार्यकर्ता भाजपा को हरा सकते हैं, तो उनको कहा जाता है कि आप चुप हो जाइए- आम आदमी पार्टी के ??म्मीदवारों की लिस्ट कमलम से आती है। कमलम गुजरात भाजपा का कार्यालय है|
कमलम तय कर रहा है आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी
उन्होंने कहा कि, ‘‘आम आदमी पार्टी के जो प्रत्याशी होंगे, वह कमलम तय कर रहा है। अब आप बताइए- ये किस मकसद से गुजरात गए हैं, इससे ज्यादा स्पष्ट और क्या हो सकता है| खेड़ा ने सवाल किया, ‘‘इस पैसे को लेकर जाने की अनुमति क्यों दी गई? क्या भाजपा और केजरीवाल के बीच जगुलबंदी नहीं है? ’’
अगर प्लेन में रुपया आता है, तो यह काफी गंभीर विषय है: रघु शर्मा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने आज शनिवार (5 नवंबर, 2022) को कहा कि, ‘‘अगर प्लेन में रुपया आता है, तो यह काफी गंभीर विषय है, प्रश्न उठते हैं कि वहां सिक्योरिटी क्या कर रही है, जांच हो रही है या नहीं? सरकार गुजरात में भी BJP की है, सरकार केंद्र में भी BJP की है; क्या ये मुमकिन है कि कोई चार्टर प्लेन से कितना ही रूपया लेकर आ जाए|.... बी टीम जो है भाजपा को फायदा जो पहुंचाना है
शुक्रवार , 4 नवंबर, 2022 की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा रघु शर्मा ने कहा था कि, ‘इंद्रनील राजगुरु जी ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी जी के सामने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। आज यह आपके सामने खुद अपने अनुभव बताएंगे कि AAP और कुछ नहीं बल्कि BJP की 'B टीम' है
'AAP' लोगों को मूर्ख बनाकर सत्ता में आना चाहती है: इंदरनील राजगुरु
शुक्रवार को इंदरनील राजगुरु ने कहा था कि,'' मुझे हमेशा से लगता था कि BJP देश के लिए एक बुरी पार्टी है और उसे गुजरात में हराना ज़रूरी है। इसलिए मैंने AAP ज्वाइन किया कि शायद उसे वहां से हरा पाएं। पर मैंने देखा कि जैसे BJP लोगों को मूर्ख बनाती है वैसे ही AAP भी लोगों को मूर्ख बनाने की कोशिश करती है| AAP न केवल लोगों को मूर्ख बनाकर सत्ता में आना चाहती है बल्कि BJP की 'B' टीम की तरह काम भी करना चाहती है। मैंने जिस तरह से उनकी बातें समझी, मुझे कुछ भी ठीक नहीं लगा। इसलिए मैं वापस आ गया। ऐसा लग रहा है मानो मैं अपने घर में वापस आ गया|
इंदरनील राजगुरु ने कहा था कि, ‘मैंने AAP के नेतृत्व को यह बताया कि यह ठीक नहीं चल रहा है, लेकिन मुझे समझ में आया कि यह उनका फिक्स सिस्टम था- कांग्रेस को नुकसान पहुंचाओ और BJP की मदद करो|
यह भी पढ़ें: गुजरात चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 43 उम्मीदवारों की पहली सूची
यह भी पढ़ें: मोदी के गुजरात मॉडल का 'मतलब' करप्शन एंड कमीशन: कांग्रेस का बड़ा हमला
यह भी पढ़ें: गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे
यह भी पढ़ें: गुजरात में 'AAP' के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे ईसूदान गढ़वी