Gujarat Vidhansabha Chunav 2022: गुजरात में ईसूदान गढ़वी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव ईसूदान गढ़वी को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार घोषित किया गया है।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज यानी शुक्रवार को कहा,''गुजरात में सूडान गढ़वी आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार|
ईसूदान गढ़वी ने कहा,'' मुझ पर विश्वास रख मेरे जैसे आम आदमी को इतनी बड़ी जिम्मेदारी सोपने के लिए में आम आदमी पार्टी, अरविन्द केजरीवाल जी और खास कर गुजरात की जनता को दिल से धन्यवाद कहना चाहता हु। में वचन देता हू की जनता का सेवक बन सदैव लोकहित के काम करूंगा।
Gujarat Chunav 2022: गुजरात चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में वोटिंग, 8 दिसंबर को नतीजे
गुजरात में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे| पहला चरण 1 दिसंबर और दूसरा चरण 5 दिसंबर को होगा| हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को चुनाव के नतीजे आएंगे|