Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

गुजरात चुनाव 2022: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले चेहरा बदलेगी BJP

  • by: news desk
  • 11 September, 2021
गुजरात चुनाव 2022: गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले चेहरा बदलेगी BJP

अहमदाबाद: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ी खबर सामने आई है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।उन्होंने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा। रूपाणी ने इस्तीफे के बाद पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया और कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निभाएंगे।



मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देने के बाद विजय रूपाणी ने कहा कि,''मेरा मानना है कि अब गुजरात की विकास यात्रा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक नए उत्साह और ऊर्जा के साथ नए नेतृत्व में आगे बढ़नी चाहिए। ये ध्यान रखकर मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री पद के दायित्व से त्यागपत्र दिया है|मुझे पार्टी के द्वारा अब जो भी ज़िम्मेदारी मिलेगी, मैं नई ऊर्जा के साथ प्रधानमंत्री के नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में अवश्य काम करता रहूंगा|




रूपाणी ने सात अगस्त 2016 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2017 में राज्य में विधानसभा चुनाव हुए थे। इसमें भाजपा ने बहुमत हासिल कर सरकार बनाई थी। रूपाणी ने 26 दिसंबर 2017 को दूसरी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा ने गुजरात में 182 सीटों में से 99 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। विधानमंडल दल की बैठक में रूपाणी को विधायक दल का नेता और नितिन पटेल को उपनेता चुना गया था।



आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन