लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने संजीव कुमार,दिनेश खटीक और धर्मवीर सिंह ,जितिन प्रसाद ,छत्रपाल सिंह गंगवार, पलटू राम और संगीता बलवंत को मंत्री पद की शपद दिलाई। जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली जबकि पलटू राम, छत्रपाल गंगवार, संजीव कुमार, संगीता बलवंत बिंद, दिनेश खटिक और धर्मवीर प्रजापति को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
विधायक पलटू राम के राज्य मंत्री बनने के बाद परिवार में दिखी खुशी| पटाखे जलाकर व मिठाई खिलाकर एक दूसरे को परिवार के लोगों ने राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद दी बधाई|
पलटू राम की पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ज्ञानमती ने मीडिया से बात करते हुए दिया बयान| पत्नी ने कहा जनता की सेवा करेंगे जनता का ख्याल रखेंगे जनता के सुख दुख में साथ देंगे| मंत्री बनने का श्रेय गोंडा बलरामपुर वासियों को मोदी जी को और योगी जी को देंगे|
पत्नी ज्ञानमती ने कहा कि महिलाओं को हमेशा आगे रखें.. महिलाओं हमेशा लाइन में दिखाई दे और महिलाओं को कहीं कमजोर ना दिखाई दे की कमजोर है .महिलाएं घरेलू बनकर ना रह जाए यह प्रयास करें..| राज्य मंत्री पलटू राम की धर्मपत्नी है ज्ञानमती देवी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गोंडा।
रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव