लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आज योगी सरकार की कैबिनेट का विस्तार हुआ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने संजीव कुमार,दिनेश खटीक और धर्मवीर सिंह को मंत्री पद की शपद दिलाई। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने राजभवन में जितिन प्रसाद ,छत्रपाल सिंह गंगवार, पलटू राम और संगीता बलवंत को मंत्री पद की शपद दिलाई।
जितिन प्रसाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली जबकि पलटू राम, छत्रपाल गंगवार, संजीव कुमार, संगीता बलवंत बिंद, दिनेश खटिक और धर्मवीर प्रजापति को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद भाजपा नेता धर्मवीर सिंह ने कहा,''राज्यमंत्री का नाम आज हमें मिला है। वैसे हम संगठन के एक सिपाही है। हम सब मिलकर काम करेंगे। उत्तर प्रदेश में हम निश्चित रूप से 2022 में स्पष्ट रूप से सरकार बनाएंगे|