Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

गुजरात: भूपेंद्र कैबिनेट में 24 नए मंत्रियों ने ली शपथ, रूपाणी कैबिनेट के सभी मंत्रियों की छुट्टी

  • by: news desk
  • 16 September, 2021
गुजरात: भूपेंद्र कैबिनेट में 24 नए मंत्रियों ने ली शपथ,  रूपाणी कैबिनेट के सभी मंत्रियों की छुट्टी

गांधीनगर:  गांधीनगर में स्थित राजभवन में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने राज्य के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मंत्रिमंडल को शपथ ग्रहण कराई। आज 24 मंत्रियों ने शपथ ली है.. जिनमें 10 कैबिनेट दर्ज के मंत्री शामिल हैं| जबकि 14 को राज्य मंत्री का दर्जा मिला है| गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेंद्र त्रिवेदी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और उन्होंने भी मंत्री पद की शपथ ली है| 




नए मंत्रिमंडल में कोई पुराना मंत्री नहीं है.. यहां तक की पूर्व उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल की भी छुट्टी कर दी गई है|




राजेंद्र त्रिवेदी, जीतू वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णेश मोदी और राघवजी पटेल ने मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है| इनके अलावा कनुभाई देसाई, किरीट सिंह राणा, नरेश पटेल, प्रदीप परमार, अर्जुन सिंह चौहान ने भी मंत्री पद की शपथ ली है | महिलाओं में मनीषा वकील, कीर्ति वाघेला और निमिषा बेन को मंत्री बनाया गया है| 



विजय रूपाणी सरकार के सभी मंत्रियों की छुट्टी कर दी गई है..नई मंत्रिपरिषद में 10 कैबिनेट और 14 राज्यमंत्री बनाए गए हैं| सबसे ज्यादा सौराष्ट्र से 8,  दक्षिण गुजरात से 7, मध्य गुजरात से 6 और  उत्तरी गुजरात से  3 मंत्री बनाए गए हैं|



गुजरात की नई मंत्रिपरिषद में  राजेंद्र त्रिवेदी, जितेंद्र वघानी, ऋषिकेश पटेल, पूर्णश मोदी,  राघव पटेल,  उदय सिंह चव्हाण, मोहनलाल देसाई, किरीट राणा, गणेश पटेल और प्रदीप परमार को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, जबकि हर्ष सांघवी, जगदीश ईश्वर, बृजेश मेरजा, जीतू चौधरी, मनीषा वकील, मुकेश पटेल, निमिषा बेन, अरविंद रैयाणी, कुबेर ढिंडोर, कीर्ति वाघेला, गजेंद्र सिंह परमार, राघव मकवाणा, विनोद मरोडिया और देवा भाई मालव राज्यमंत्री बनाए गए हैं.







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन