Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

फिरोजाबाद में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर घर में दफनाया शव: 2 साल बाद मिला कंकाल, पिता-पुत्र गिरफ़्तार

  • by: news desk
  • 09 October, 2022
फिरोजाबाद में प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर घर में दफनाया शव: 2 साल बाद मिला कंकाल, पिता-पुत्र गिरफ़्तार

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पुलिस द्वारा एक लड़की का कंकाल उसके प्रेमी के घर से 2 साल बाद बरामद किया गया। सिरसागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कीठौत में प्रेमी गौरव ने अपनी प्रेमिका खुशबू की हत्या कर उसके शव को अपने ही घर में गाड़ दिया था। पुलिस ने गौरव की निशानदेही पर शव को निकलवाया| साथ ही पुलिस ने गौरव और उसके पिता को गिरफ़्तार किया है|



 सिरसागंज के CO अनिवेश सिंह ने बताया,''23 नवम्बर 2020 को खुशबू नाम की एक लड़की के गुम होने का मुकदमा लिखा गया था। जांच में पता चला कि उसके गौरव नाम के एक लड़के से प्रेम प्रसंग थे। गौरव ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने खुशबू को अपने घर में दफना दिया था। गौरव और उसके पिता को गिरफ़्तार किया गया है|



पुलिस के मुताबिक,'' 20 वर्षीय खुशबू पुत्री भीकम ‌सिंह  21 नम्बवर 2020 को अपने घर से गायब हो गई थी। खुशबू की मां आशा देवी पत्नी भीकम सिंह ने 21 नम्बर को सिरसागंज थाने में गौरव पुत्र चंद्रभान के खिलाफ अपनी बेटी खुशबू को बहला फुसला कर भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  जिसके बाद, गौरव, उसके पिता ‌चंद्रभान, मां ज्ञान देवी, भाई अक्षय और अर्जेस घर से फरार हो गए ‌थे। पुलिस की काफी खोजबीन के बाद भी दो साल तक गौरव का कोई सुराग नहीं लगा। 



शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 को मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुऐ सिरसागंज के नगला अनूप के पास से गौरव को दबोच लिया। गौरव से जब पुलिस ने सख्ती करते हुऐ खूशबू के बारे में पूछा तो उसे सच्चाई कबूलते देर नहीं लगी। गौरव ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर 2020 की रात को ही उसने खूशबू की हत्या कर दी थी और उसे अपने घर में ही कमरे के अन्दर जमीन में गाड़ दिया था।



पुलिस के मुताबिक,''खूशबू की हत्या के बाद पूरा परिवार हरियाणा भाग गया था। सभी लोग गुरुग्राम (हरियाणा) जाकर रहने लगे। पुलिस ने गौरव की निशानदेही पर खूशबू के शव को गौरव के घर से खुदाई कर बरामद कर लिया। गौरव के घर से पुलिस को तीन फुट जमीन के नीचे खूशबू का कंकाल बरामद हुआ।








आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन