नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को (05 नवंबर, 2022) भाजपा पर अपना हमला बोला है| सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि, “ दिल्ली नगर निगम चुनाव और गुजरात चुनाव में बुरी तरह हार के डर से बीजेपी ने तिहाड़ में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर से डील की है|
दिल्ली के डिप्टी सीएम सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि, “ MCD और गुजरात में बुरी तरह हार के डर से बीजेपी ने तिहाड़ में बंद एक ठग से डील की है - वो रोज़ केजरीवाल जी के ख़िलाफ़ बेतुके आरोप लगाएगा और बदले में बीजेपी उसके केस में उसे मदद करेगी। सिसोदिया ने कहा कि, “मैंने सुना है अगले हफ़्ते उसे नड्डा जी बीजेपी में शामिल करवायेंगे।
सिसोदिया ने आगे कहा कि, “इन्होंने (BJP ने) झूठी FIR कर मेरे घर रेड करवाई, बैंक लॉकर तलाश लिए, मेरे गाँव में जाँच कर ली लेकिन मेरे ख़िलाफ़ कहीं कुछ नहीं मिला आज इन्होंने मेरे PA के घर पर ईडी की रेड करी वहाँ भी कुछ नहीं मिला तो अब उसको गिरफ़्तार कर के ले गये है. भाजपा वालो! चुनाव में हार का इतना डर..
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने को अपने वकील को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि दिल्ली के उपराज्यापल से मेरी शिकायत के सार्वजनिक होने के बाद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन और पूर्व-तिहाड़ DG मुझे धमकी दे रहे हैं।
"केजरीवाल जी आपने मुझे सीटों के बदले में पार्टी को 500 करोड़ रुपये का योगदान देने के लिए 20-30 व्यक्तियों को लाने के लिए क्यों मजबूर किया," सुकेश चंद्रशेखर के पत्र में लिखा है जिसकी पुष्टि उनके वकील अनंत मलिक ने आज शनिवार की है।
200 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में जेल में बंद कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने बताया कि,''लेटर में सुकेश ने केजरीवाल से पूछा है कि केजरीवाल जी आपने मुझे सीटों के बदले 500 करोड़ रुपये इकट्ठे करने के लिए 20-30 लोग लाने के लिए मजबूर क्यों किया।
सुकेश चंद्रशेखर के पास सारे सबूत हैं, जो वे एजेंसियों को देने के लिए तैयार हैं:
सुकेश चंद्रशेखर के वकील अनंत मलिक ने कहा कि, “चिठ्ठी में सुकेश चंद्रशेखर ने बताया है कि 2015 से ही उनका संपर्क AAP के साथ था। सुकेश चंद्रशेखर ने LG साहब को एक चिट्टी लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि उनसे जेल में जबरन पैसे मांगे जा रहे हैं, इसके आधार पर DG का ट्रांसफर भी किया गया है| अनंत मलिक ने कहा कि, “सुकेश चंद्रशेखर इस पर जांच की मांग कर रहे हैं। वे दावा कर रहे हैं कि उनके पास सारे सबूत हैं जो वे एजेंसियों को देने के लिए तैयार हैं|
सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये दिए...कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने AAP नेता पर लगाए गंभीर आरोप
इससे पहले पूर्वी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया था कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 करोड़ रुपये की 'उगाही' की थी। साथी ही DG जेल संदीप गोयल को भी 12.50 करोड़ रुपये दिए। सुकेश चंद्रशेखर ने यह भी दावा किया है कि, वह सत्येंद्र जैन को 2015 से जानता है और उसने आम आदमी पार्टी को 50 करोड़ रुपये दिए हैं|
कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से दिल्ली के LG को पत्र लिखा था जिसमें सत्येंद्र जैन और DG जेल पर धमकी-दबाव का आरोप लगाया था। पत्र में कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के वकील द्वारा पुष्टि की गई हैं कि उन्होंने दावा किया कि वे (कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर) सत्येंद्र जैन को 2015 से जानते हैं और उन्हें जबरदस्ती 10 करोड़ रुपये संरक्षण राशि और 12.50 करोड़ रुपये DG जेल को देने के लिए मजबूर किया गया था।
वहीं, सुकेश का यह भी कहना था कि उसने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से पूरे प्रकरण की जांच की मांग की थी| इसके साथ-साथ महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने सत्येंद्र जैन पर जेल महानिदेशक के जरिये याचिका वापस लेने का दबाव बनाने के साथ प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
जब मिल बैठेंगे तीन यार, गुजेंगी तिहाड़ की दीवार: ठग सुकेश चंद्रशेखर के लेटर बम पर भाजपा का वार
सुकेश का कहना है कि, '2017 में मेरी गिरफ्तारी के बाद मुझे तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया और मिस्टर सत्येंद्र जैन कई बार मिलने आए, जिनके पास जेल मंत्री का पोर्टफोलियो था। 2019 में दोबारा जैन आए और उनके सेक्रेट्री ने मुझसे प्रोटेक्शन मनी के नाम पर हर महीने 2 करोड़ रुपये देने को कहा। इसके बदले में मुझे जेल के भीतर सुविधाएं देने की बात कही गई।' सुकेश ने यह भी कहा है कि उसने दक्षिण भारत में आम आदमी पार्टी में एक अहम पद दिये जाने के वादे के बाद 50 करोड़ रुपये दिये थे।
महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 'लेटर बम' के बाद हटाए गए डीजी जेल संदीप गोयल
सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल 200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है| सुकेश का साथ देने के आरोप में जेल के 81 से ज्यादा अधिकारी भी दिल्ली पुलिस की जांच के घेरे में हैं| शुक्रवार (04 नवंबर, 2022) को सुकेश की मदद के आरोपों में घिरे तिहाड़ जेल के डीजी संदीप गोयल का तबादला कर दिया गया है और सीपी संजय बेनीवाल को तिहाड़ का नया डीजी बनाया गया है|