नई दिल्ली: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोल दिया है| भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) को ‘‘महा ठग’’ पार्टी करार दिया। पात्रा ने कहा कि, “ठग (सुकेश चंद्रशेखर) के घर में महाठगी हो गई है।'' उन्होंने कहा कि, “ जब मिल बैठेंगे तीन यार, गुजेंगी तिहाड़ की दीवार, हमने मिलकर किया है... भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार,भ्रष्टाचार
दरअसल, पूर्वी दिल्ली की मंडोली जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया था कि दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने जेल में उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 करोड़ रुपये की 'उगाही' की थी। साथी ही DG जेल संदीप गोयल को भी 12.50 करोड़ रुपये प्रोटेक्शन मनी के तौर पर दिए। सुकेश चंद्रशेखर ने यह भी दावा किया है कि, वह सत्येंद्र जैन को 2015 से जानता है और उसने आम आदमी पार्टी को 50 करोड़ रुपये दिए हैं|
दिल्ली के उपराज्यपाल को सुकेश चंद्रशेखर के पत्र पर भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि, “सुकेश चंद्रशेखर एक ठग और जबरन वसूली करने वाला है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जेल में बंद AAP मंत्री सत्येंद्र जैन उनके दोस्त हैं, उस पत्र से यही पता चलता है|
संबित पात्रा ने कहा कि, “ठग के घर में महाठगी हो गई है। और ठग का नाम है सुकेश चंद्रशेखर। और ठग के घर में ठगी करने वाले का नाम आम आदमी पार्टी और सत्येंद्र जैन है। ठग सुकेश चंद्रशेखर से महाठग पार्टी आम आदमी पार्टी और सत्येंद्र जैन ने 60 करोड़ रुपए की महाठगी की है।’’
सत्येंद्र जैन को 10 करोड़ रुपये दिए...कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर ने AAP नेता पर लगाए गंभीर आरोप
भाजपा के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘केजरीवाल और उनकी पार्टी के लोग सिर्फ 'भ्रष्टासन' नाम का एक ही आसन जानते हैं और कोई आसन इन्हें नहीं आता है। जब से सत्ता में आए हैं, तब से एक-एक करके खुलासा हो रहा है।’’ संबित पात्रा ने कहा कि, “ जब मिल बैठेंगे तीन यार, गुजेंगी तिहाड़ की दीवार, हमने मिलकर किया है... भ्रष्टाचार, भ्रष्टाचार,भ्रष्टाचार
पूरी तरह से काल्पनिक: केजरीवाल
भाजपा के इन आरोपों को खारिज करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह गुजरात के मोरबी में हुए पुल हादसे से लोगों का ध्यान भटकाने की भाजपा की कोशिश है। केजरीवाल ने कहा कि, “भाजपा की गुजरात में इतनी बुरी हालत है कि पीएम मोदी को सुकेश चंद्रशेखर जैसे ठग के सहारे की ज़रूरत पड़ रही है| मोरबी हादसे को दबाने के लिए ये लेकर आए हैं, आज अचानक TV से मोरबी गायब| पंजाब चुनाव से पहले कुमार विश्वास को लेकर आए थे| क्या हुआ आपने देखा|