नई दिल्ली: देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे केसों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में फिलहाल लॉकडाउन की जरूरत नहीं है| दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों की समीक्षा के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बैठक बुलाई। बैठक में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के साथ संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हुए।
इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस मे अरविंद केजरीवाल ने कहा कि,'' कोविड मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं परन्तु चिंता की जरूरत नहीं है। हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। मौतें काफी कम हो रही हैं, लोगों को अस्पताल और ICU में बहुत कम भर्ती होना पड़ रहा है| सरकार का अभी लॉकडाउन का कोई विचार नहीं है|