बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर जिले में एक नाबालिग छात्रा साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है| जिले के थाना पहासू क्षेत्र में दो युवकों ने गुरुवार को (24 नवंबर, 2022 को) स्कूल जा रही 10वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने पीड़िता के आपत्तिजनक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल किए| थाना पहासू पुलिस ने परिजनों के तहरीर के आधार पर FIR दर्ज़ कर ली है|
शिकारपुर CO सत्येंद्र सिंह ने कहा,''2 अभियुक्तों ने एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों के तहरीर के आधार पर FIR दर्ज़ की गई है। प्रथम दृष्या ये प्रकाश में आया है कि लड़का-लड़की एक दूसरे से परिचित हैं। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है|