Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

हम स्पीड को भारत की 'आकांक्षा' मानते हैं और स्केल को भारत की 'ताकत' : बेंगलुरु में पीएम मोदी

  • by: news desk
  • 11 November, 2022
हम स्पीड को भारत की 'आकांक्षा' मानते हैं और स्केल को भारत की 'ताकत' : बेंगलुरु में पीएम मोदी

बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु (कर्नाटक) में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि,''आज कर्नाटक को पहली भारत में बनी वंदे भारत ट्रेन मिली है। कर्नाटक के लोगों को अयोध्या, काशी और प्रयागराज के दर्शन कराने वाली भारत गौरव काशी दर्शन ट्रेन की भी शुरूआत हुई है। आज केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे टर्मिनल का भी उद्घाटन हुआ है|



प्रधानमंत्री ने कहा कि,''आज पूरी दुनिया में भारत की पहचान स्टार्ट अप्स के लिए है और भारत की इस पहचान को सशक्त करने में बड़ी भूमिका बेंगलुरु की है। स्टार्ट अप्स सिर्फ एक कंपनी भर नहीं होता है। स्टार्ट अप्स एक विश्वास होता है, हर उस चुनौती के समाधान का जो देश के सामने है|



उन्होंने कहा कि,"आज शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन केवल एक ट्रेन नहीं है बल्कि ये नए भारत की नई पहचान है। 21वीं सदी में भारत की ट्रेन कैसी हो, ये उसकी एक झलक है। वंदे भारत एक्सप्रेस इस बात का प्रतीक है कि भारत अब रूक-रूक चलने वाले दिनों को पीछे छोड़ चुका है| भारत अब तेज़ दौड़ना चाहता है और इसके लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। आने वाले 8-10 सालों में हम भारतीय रेल के कायाकल्प को बदलने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं| हम स्पीड को भारत की आकांक्षा मानते हैं और स्केल को भारत की ताकत।



प्रधानमंत्री ने कहा कि,''आज पूरी दुनिया में, भारत में निवेश के लिए जो अभूतपुर्व विश्वास बना है उसका बहुत बड़ा लाभ कर्नाटक को भी मिल रहा है। पिछले 3 साल जब पूरी दुनिया कोविड से प्रभावित रही तब कर्नाटक में लगभग 4 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ| बेंगलुरु अंतराष्ट्रीय शहर है। इसे हमें अपनी विरासत को संवारते हुए आधुनिक आधारभूत संरचना से समृद्ध करना है और ये सभी के प्रयास से ही संभव है|









आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन