बेंगलुरु: बेंगलुरु के मगदी रोड पर एक शख्स को स्कूटर के पीछे घसीटने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक तेज रफ्तार में स्कूटी चला रहा है। स्कूटी के पीछे 71 वर्षीय एक बुजुर्ग लटका हुआ है। सड़क पर काफी दूर तक पीड़ित बुजुर्ग स्कूटी के साथ घसिटते हुआ जा रहा है| शहर के अस्पताल में बुजुर्ग शख्स का इलाज चल रहा है।
स्कूटी सवार युवक की पहचान नयनदहल्ली निवासी 25 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। पीड़ित की पहचान एक कार चालक मुथप्पा के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 71 है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है, मामला दर्ज किया गया है| पलिस ने दोपहिया चालक को पीएस गोविंदराज नगर से पकड़ लिया है।
डीसीपी वेस्ट बेंगलुरु ने कहा,''पीड़ित का इलाज चल रहा है। स्कूटर के चालक को पुलिस ने गोविंदराज नगर पुलिस स्टेशन से पकड़ा है|
71 वर्षीय मुथप्पा ने बताया कि,''स्कूटी सवार साहिल ने उसकी कार को पीछे से टक्कर मार दी , जब उसने स्कूटी सवार साहिल को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। ऐसे में उसने (मुथप्पा ने) उसकी (साहिल की) स्कूटी को पीछे से पकड़ लिया। ताकि वह भाग ना पाए। लेकिन साहिल ने स्कूटी भगा ली और बुजुर्ग को अपने वाहन से लगभग 'एक किलोमीटर' तक घसीटा|