Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

बस्ती: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव और सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

  • by: news desk
  • 07 December, 2020
बस्ती: कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव और सपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

बस्ती: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के समर्थन में पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव और सपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन। सपाइयों ने बस्ती जिले के चारों तहसीलों में बाइक से रैली निकालकर किसान बिल का जताया विरोध।




बस्ती जिले के रुधौली, भानपुर, हरैया और सदर तहसील में सपा कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध।पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव के नेतृत्व में सपा नेताओं ने जताया विरोध।



कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने पर सपा जिला सचिव अतुल चौधरी, कप्तानगंज विधानसभा अध्यक्ष रन बहादुर यादव , शिवराम यादव, रवि चौधरी, जवाहर लाल वर्मा, मंसाराम कनौजिया समेत कई लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार| गिरफ्तारी के दौरान हर जगह पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक।सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के लगाए नारे।





आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन