Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

यूपी में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं: बहराइच में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष

  • by: news desk
  • 12 November, 2021
यूपी में महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं: बहराइच में समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष

बहराइच:  समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा ने महिला कार्यकर्ता जागरूकता सम्मेलन में बोलते हुए बहराइच में कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों की आय दो गुनी करने का वादा किया था पर आज किसान खाद बीज के लिए परेशान हैं। किसान धान को लेकर इधर उधर भटक रहा है न तो राइस मिल ख़रीद रहीं हैं न तो धान क्रय केंद्र  खरीद रही है किसानों का धान औने पौने दाम में बिचौलियो के हाथों बेचना पड़ रहा है। 



कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि प्रदेश में महिला बिल्कुल सुरक्षित नहीं है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा भाजपा सरकार का खोखला साबित हुआ है। बेटी विरोधी सरकार चल रही है, महिलाओं के साथ बलात्कार हत्या जैसे संगीन अपराध हो रहे है और किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। महंगाई आज चरम पर है महिलाएं घर चलाती हैं सबसे ज्यादा प्रभावित इस महंगाई से तंग यदि कोई हुआ है तो महिलाएं। 



श्रीमती कुशवाहा ने महिलाओं से अपिल किया कि अपना एवं परिवार का नाम वोटर लिस्ट में जरूर देख लिजियेगा। और अपने अगल बगल जो बेटियां या बेटा की उम्र18 वर्ष हो गया है तो 6 नंबर का फार्म भर नाम जरूर बढवाये। 



 कार्यक्रम का आयोजन नैमूलनिशा की अध्यक्षता में किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष जरीना उस्मानी, प्रदेश सचिव मुन्नी पाल, ज़िलाध्यक्ष राम हर्ष यादव, कार्यक्रम संचालक जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खान ’बंटी’, जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान, सुमन शर्मा, रेखा राव, आमना बेगम, मनु देवी, शाहिस्ता परवीन, निशा शर्मा, ललिता हरेंद्र पासवान, इरम शब्बीर, मंजू चौधरी एडवोकेट, संगीता रागिनी, पूर्व विधायक शब्बीर बाल्मीकि, दिलीप वर्मा, के० के ओझा, राजेश तिवारी सहित तमाम जन उपस्थित रहें।







आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन