Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

भाजपा के हार का डर जितना बढ़ेगा, उतने ही यूपी में भाजपा नेताओं को ‘दौरा‘ पड़ेगा: अखिलेश का हमला, लखीमपुर की जीप में भाजपा का पराजय...

  • by: news desk
  • 12 November, 2021
 भाजपा के हार का डर जितना बढ़ेगा, उतने ही यूपी में भाजपा नेताओं को ‘दौरा‘ पड़ेगा: अखिलेश का हमला, लखीमपुर की जीप में भाजपा का पराजय...

लखनऊ:  उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सत्‍ता की जंग तेज हो गई है। भाजपा, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बसपा ने पूर्वांचल में पूरी ताकत झोंक दी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्‍यनाथ आज वाराणसी में हैं। वे कल आजमगढ़ रहेंगे और बस्‍ती जाएंगे। उधर, समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव 13 नवम्‍बर को गोरखपुर से कुशीनगर तक रथयात्रा करेंगे। वे पूर्वांचल के कई अन्‍य जिलों का भी दौरा करेंगे। इस बीच आज यानी शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा,''यूपी में अपनी हार सामने देखकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में खलबली मच गयी है, इसीलिए हर हफ़्ते कोई न कोई दौड़ा चला आ रहा है। यूपी में भाजपा की हार का डर जितना बढ़ेगा, उतने ही उप्र में भाजपा के नेताओं के दौरे भी बढ़ेंगे। यूपी की जनता लखीमपुर की जीप में भाजपा का पराजय जुलूस निकालेगी।



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपनी हार सामने देखकर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में खलबली मच गई है, इसीलिए हर हफ्ते कोई न कोई दौड़ा चला आ रहा है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के हार का डर जितना बढ़ेगा, उतने ही उत्तर प्रदेश में भाजपा नेताओं को ‘दौरा‘ पड़ेगा।



 अखिलेश यादव ने कहा कि,''भाजपा नेतृत्व भी समझ रहा है कि साढ़े चार साल बीत जाने पर भी उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। इसके कामकाज से जनता में भारी विरोध है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। शिक्षा-स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। किसान आंदोलित हैं। नौजवान हताश हैं। बेरोजगारी बढ़ी है। व्यापार चौपट है। महिलाएं अपमानित हो रही हैं। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री जी अपने नाम की पट्टिका लगाकर चाहे जितना खुश हो लें लेकिन जनता जानती है कि भाजपा सरकार उसे धोखा दे रही है, उनके साथ छल कर रही है। 



उन्होंने कहा,''भाजपा समझती है जनता उसके बहकावे में फिर आ जाएगी जबकि जनता भाजपा के जुमलों को जान गई है। नाम और रंग बदलने वाली भाजपा सरकार आज तक प्रदेश की जनता को अपना कोई काम नहीं बता पाई है। वह आज भी सपा सरकार के कामों के शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घान कर रही है। पिछले दिनों कुशीनगर एयरपोर्ट के उद्घाटन पर खूब ढोल नगाड़े बजाए गए जबकि वह समाजवादी सरकार की देन है।



उन्होंने कहा,''जबकि भाजपा सरकार के चंद दिन ही बचे हैं आधा-अधूरा तैयार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के बहाने भाजपा सरकार नया तमाशा करने जा रही है। प्रदेश की जनता जानती है कि एक्सप्रेस-वे और प्रदेश में चल रही मेट्रो परियोजनाएं समाजवादी सरकार की देन है। समाजवादी सरकार ने ही विकास के लिए नई दिशा दी है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद करने के सिवाय और कुछ नहीं किया है। 



 अखिलेश यादव ने कहा कि,' लखनऊ से बलिया तक समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की रूपरेखा समाजवादी सरकार ने तैयार की, जमीन अधिग्रहण किया और समाजवादी सरकार में ही उसका शिलान्यास हो गया। द्वेषवश भाजपा सरकार ने वह काम रोक दिया और झूठी वाहवाही के लिए नए सिरे से शिलान्यास किया गया। अब उसे भाजपा अपने नए इवेंट के रूप में पेश करने जा रही है। समाजवादी सरकार की एक्सप्रेस-वे से प्रेरणा लेकर भाजपा सरकार ने नकल में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से पहले तो समाजवादी शब्द हटाया और अब उस पर विमान उतारने का ‘‘नाट्य रूपांतरण‘‘ करने जा रही है। 



 अखिलेश यादव ने कहा कि, यह बात तो बच्चा-बच्चा जानता है कि देश में पहली बार एक्सप्रेस-वे पर लड़ाकू विमान उतारने का काम समाजवादी सरकार में हुआ था। सन् 2016 में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन हुआ था। इसे समाजवादी सरकार ने रिकॉर्ड 22 महीने में तैयार किया था। समाजवादी सरकार के कामों को अपना बनाकर पेश करने के अलावा भाजपा सरकार ने अब तक कुछ भी नहीं किया है। जनता भाजपा की झूठी कहानियों से तंग आ चुकी है और सन् 2022 में उसने भाजपा को हटाने, समाजवादी पार्टी को पुनः सत्ता में लाने का इरादा कर लिया है। 




आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

You may like

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन