अंबाला: अंबाला पुलिस ने हेरोइन/ड्रग्स तस्करी के मामले में सप्लायर महिला समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया| थाना अम्बाला शहर क्षेत्र पालिका विहार मोड़ अम्बाला शहर से आरोपी अरूण उर्फ नंनू निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर को 14 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया।
आरोपी ने पूछताछ के दौरान बतलाया कि वह यह हेरोइन आरोपी महिला वीना से खरीद कर लाया है। पुलिस ने सप्लायर आरोपी महिला वीना को भी गिरफ्तार किया। दोनो आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
पुलिस ने बताया, "11 सितम्बर 2022 को पुलिस चौकी नम्बर-4 इन्चार्ज उप-निरीक्षक गुरमेल सिंह व पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए थाना अम्बाला शहर क्षेत्र पालिका विहार मोड़ अम्बाला शहर के पास नाकाबन्दी की।
नाकाबंदी के दौरान सन्दिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग करते समय आरोपी की तलाशी लेने पर उससे 14 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान अरूण उर्फ नंनू निवासी डेहा कालोनी अम्बाला शहर के रूप में हुई जिसे हैरोइन सहित गिरफ्तार कर थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज किया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान बतलाया कि वह यह हैरोइन आरोपी महिला वीना से खरीद कर लाया है।