मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

साइकिल पर वोट डालना चाहता था विकलांग, अधिकारियों ने फूल पर डलवा दिया, वीडियो वायरल; अखिलेश यादव ने EC से की तत्काल कार्रवाई की मांग, कार्यकर्ताओं से की ये अपील

Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश के आगरा में दिव्यांग और बुजुर्ग को घर पर मत डलवाने के दौरान एक मतदाता ने बिना मर्जी के मतदान कर्मी पर वोट डालने का आरोप लगाया। आगरा जिले के फतेहाबाद में एक…

साइकिल पर वोट डालना चाहता था विकलांग, अधिकारियों ने फूल पर डलवा दिया, वीडियो वायरल; अखिलेश यादव ने EC से की तत्काल कार्रवाई की मांग, कार्यकर्ताओं से की ये अपील
साइकिल पर वोट डालना चाहता था विकलांग, अधिकारियों ने फूल पर डलवा दिया, वीडियो वायरल; अखिलेश यादव ने EC से की तत्काल कार्रवाई की मांग, कार्यकर्ताओं से की ये अपील | फ़ोटो: TVL News

Uttar Pradesh Elections 2022: उत्तर प्रदेश के आगरा में दिव्यांग और बुजुर्ग को घर पर मत डलवाने के दौरान एक मतदाता ने बिना मर्जी के मतदान कर्मी पर वोट डालने का आरोप लगाया।   आगरा जिले के फतेहाबाद में एक दिव्यांग मतदाता ने आरोप लगाया है कि पोलिंग पार्टी ने उसका वोट अपने आप डाल दिया| इसके बाद वहां ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया| इसकी सूचना पाकर अधिकारी गांव पहुंचे, एक वायरल वीडियो में एसडीएम को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि एक वोट से कुछ नहीं होता है इस मामले को समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उठाया है|



 उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ''वृद्धों और दिव्यांगों से वोट डलवाने में धांधली के मामले में फतेहाबाद विधानसभा में पोलिंग पार्टी पर, मतदाता की इच्छा के विरूद्ध, ख़ुद ही मनमाना वोट डालने का गंभीर आरोप लगा है| चुनाव आयोग तत्काल कार्रवाई करे| सपा-गठबंधन के सभी समर्थक और कार्यकर्ता वोटिंग के समय पूरी निगरानी रखें|



'' दरअसल चुनाव आयोग ने 80 साल से अधिक आयु बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की है| यह प्रक्रिया रविवार से शुरू हुई|


https://www.thevirallines.net/india-news-rahul-gandhi-attacks-modi-govt-in-parliament-aa-variant-spreading-in-indias-economy


ये था मामला

फतेहाबाद विधानसभा के ग्राम जगराजपुर में रविवार को घर पर वोट डालवाने के लिए टीम पहुंची। टीम दिव्यांग सुरेंद्र सिंह के घर पहुंची। सुरेंद्र सिंह ने वोट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आरोप लगाया कि टीम द्वारा जबरन भाजपा पर निशान लगाकर उनका वोट डाल दिया गया। इसके बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए।उन्होंने हंगामा कर दिया। जानकारी पर एसडीएम फतेहाबाद जेपी पांडेय व अन्य अधिकारी पहुंच गए। एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। वीडियो में एसडीएम ग्रामीणों को समझाते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में वो एक वोट से कुछ नहीं होने की बात कह रहे हैं। 



https://www.thevirallines.net/india-news-rahul-gandhi-slams-modi-govt-on-unemployment-and-poverty-highest-unemployment-in-50-years




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।