मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी: बेरोजगारी और गरीबी पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- आपने 23 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल दिया

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में कहा कि राष्ट्रपति अभिभाषण में बेरोजगारी पर एक भी शब्द नहीं था| रोजगार को लेकर केंद्र पर निशा…

50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी: बेरोजगारी और गरीबी पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- आपने 23 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल दिया
50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी: बेरोजगारी और गरीबी पर राहुल गांधी ने सरकार को घेरा, कहा- आपने 23 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल दिया | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव में कहा कि राष्ट्रपति अभिभाषण में बेरोजगारी पर एक भी शब्द नहीं था| रोजगार को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि देश का युवा रोजगार मांग रहा है| आपकी सरकार रोजगार देने में असमर्थ है| पिछले साल 3 करोड़ युवाओं ने रोजगार खो दिए| 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है|



लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि,दो हिंदुस्तान बन रहे हैं- एक गरीबों का और एक अमीरों का इन दो हिन्दुस्तानों के बीच खाई बढ़ती जा रही है| सत्ता पक्ष के सांसद ये नहीं बता रहे कि यूपी-बिहार में रेलवे की नौकरी के लिए युवाओं ने क्या किया और उनके साथ क्या हुआ? | गरीब हिंदुस्तान के पास आज रोजगार नहीं है। राष्ट्रपति जी के अभिभाषण में बेरोजगारी के लिए एक शब्द नहीं था और पूरे हिंदुस्तान का युवा आज रोजगार ढूंढ रहा है और सरकार रोजगार नहीं दे रही है|



राहुल गांधी ने कहा कि,''रोजगार देना तो दूर, पिछले साल 3 करोड़ युवाओं ने रोजगार खोया है। 50 सालों की सबसे ज्यादा बेरोजगारी हिंदुस्तान में आज है। स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया की बातें होती हैं, मगर युवा को रोजगार नहीं मिल रहा और जो था, वो छीन लिया| रोजगार के बारे में कोई बात नहीं की गई। कितना रोजगार पैदा किया गया, कैसे किया गया- कुछ नहीं बोला गया और आप बोल भी नहीं पाएंगे|



उन्होंने कहा, ये दो हिंदुस्तान कैसे हुए? रोजगार MSMEs और असंगठित क्षेत्र में बनता है। लाखों-करोड़ रूपया आपने उनसे छीनकर, हिंदुस्तान के सबसे बड़े उद्योगपतियों को दे दिया| नोटबंदी, गलत GST और कोरोना के समय सहयोग न देकर आपने असंगठित क्षेत्र पर आक्रमण किया। इसका नतीजा ये हुआ कि आज हिंदुस्तान के 84% लोगों की आय कम हुई है और वो तेजी से गरीबी की ओर बढ़े हैं| हमारी UPA की सरकार ने 10 साल में 27 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला था। और आपने 23 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेल दिया|



राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा, "हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था में 'AA' वैरिएंट फैल रहा है| एक व्यक्ति को हिंदुस्तान के सब पोर्ट्स, एयरपोर्ट, पॉवर ट्रांसमिशन, माइनिंग, ग्रीन एनर्जी, खाद्य तेल- मतलब हर जगह अडानी जी दिखाई देते हैं| दूसरी तरफ अम्बानी  पेट्रोकेमिकल, टेलीकॉम, रिटेल, ई-कॉमर्स में एकाधिकार। मतलब सारा धन चुनिंदा हाथों में जा रहा है|



राहुल गांधी ने कहा कि,''आपने MSMEs को खत्म कर दिया। अगर आप उनकी मदद करते, तो विनिर्माण क्षेत्र तैयार हो सकता था। मगर आपने तो उनको खत्म कर दिया|  'Make In India' वाले हैं कौन? वो MSMEs वाले हैं। उनको आपने खत्म कर दिया। अब 'Made In India' नहीं होने वाला | पिछले 5 साल में विनिर्माण जॉब 46% कम हुए हैं। क्योंकि आपने असंगठित क्षेत्र और MSMEs को खत्म कर दिया |




उन्होंने कहा, इस गरीब हिंदुस्तान को दिख रहा है कि 100 सबसे अमीर लोगों के पास 55 करोड़ लोगों से ज्यादा जायदाद है। ये आपने किया...ये मोदी जी ने किया है| ये दो हिंदुस्तान आप जो बना रहे हैं, इनको जोड़ने का काम कीजिए। MSMEs की मदद कीजिए, युवाओं को रोजगार दीजिए। आपकी मार्केटिंग करने वाले 5-10 लोगों को पूरा धन देना बंद कीजिए|




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।