Ram Bahal Chaudhary,Basti
Share

2017 में किए गए सभी वादों को योगी सरकार ने पूरा किया, 2022 में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय: बूथ विजय अभियान कार्यक्रम में बोले नड्डा

  • by: news desk
  • 11 September, 2021
2017 में किए गए सभी वादों को योगी सरकार ने पूरा किया, 2022 में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय: बूथ विजय अभियान कार्यक्रम में बोले नड्डा

नई दिल्ली:  बूथ विजय अभियान कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि,''2017 में हमने उत्तर प्रदेश से जो वादे किए थे उसे पूरा करने का काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया है। जनता के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में दोबारा प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनना तय है|



दिल्ली में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बूथ विजय अभियान शुभारंभ कार्यक्रम में बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि,'देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वंशवाद, जातिवाद, परिवारवाद की राजनीति का अंत हुआ है और विकास की राजनीति प्रतिष्ठित हुई है|



नड्डा ने कहा,''सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ हमने चुनाव जीते हैं। अगले चुनाव भी हम अपने कार्यों और कार्यकर्ताओं के सामर्थ्य के बल पर जीतेंगे| उत्तर प्रदेश में राज्य ने विकास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। हमें बूथ से लेकर यूथ तक पहुंचना है। उप्र में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा का सरकार बनना तय है| उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, उत्तर प्रदेश में उनके मुकाबले में दूर-दूर तक कोई नहीं है|




 नड्डा ने कहा,''कोरोना के समय में भाजपा को छोड़कर सभी पार्टियों के नेता और उनके कार्यकर्ता लॉकडाउन में चले गए थे। सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवा की है| भाजपा संघर्ष से समाधान की यात्रा से बनी है। कार्यकर्ता ही हमारी ताकत हैं, हम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के बल पर यहां तक पहुंचे हैं। हर कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी भूमिका होती है|




जे.पी. नड्डा ने कहा,''मोदी जी के नेतृत्व में 2017 में भाजपा ने 325 सीटें जीतकर इतिहास रचा था। 2014 और 2019 में लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश की जनता ने विकास की राजनीति को अपना समर्थन दिया था|  उत्तर प्रदेश में पिछली कांग्रेस, बसपा और सपा सरकार ने जितना काम नहीं किया, उससे अधिक मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में कर दिखाया है| कांग्रेस, बसपा और सपा सहित विपक्ष एमएसपी पर भ्रम फैला रहा है, जबकि एमएसपी पर अनाज की रिकॉर्ड खरीद हो रही है। एमएसपी था, है और रहेगा|









आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
TVL News

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/TVLNews
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/TheViralLines
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theViralLines
ईमेल : thevirallines@gmail.com

स्टे कनेक्टेड

विज्ञापन