बहराइच: समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने को लेकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से कहा कि,''अगर हमारे लोगों को सम्मानपूर्वक टिकट दें तब हम गठबंधन कर लेंगे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि,''मैंने अखिलेश यादव से कहा है कि अगर हमारे लोगों को सम्मानपूर्वक टिकट दें तब हम गठबंधन कर लेंगे। गठबंधन के मामले पर पहले हम समाजवादी पार्टी के साथ बात करेंगे फिर अन्य पार्टियों के साथ बात करेंगे|
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने चाचा शिवपाल यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के साथ गठबंधन करने की अपनी मंशा की घोषणा की थी। मीडिया से बात करते हुए यूपी के पूर्व सीएम ने कहा था कि "समाजवादी पार्टी ने हमेशा क्षेत्रीय दलों और छोटे दलों को साथ लेने का प्रयास किया है। इनमें से कई दल समाजवादी पार्टी के साथ आए हैं। स्वाभाविक है कि हम अपने चाचा की पार्टी के साथ गठबंधन करेंगे। हम उन्हें पूरा सम्मान देंगे। सपा कार्यकर्ता उन्हें अधिकतम संभव सम्मान देंगे।"
इससे पहले 23 अक्टूबर को शिवपाल यादव ने रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को बताया था कि अगर अखिलेश यादव गठबंधन के लिए सहमत नहीं होते हैं तो सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव उनके लिए प्रचार करेंगे।