यूपी विस चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची: 6 सीटों पर बदले कैंडिडेट, लखनऊ पूर्व से मनोज तिवारी और कुर्सी से उर्मिला पटेल को टिकट
लखनऊ: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बुधवार देर रात 27 नामों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने 27 नामों में 11 महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ पूर्व और बाराबंकी की कुर्सी…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
यूपी विस चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 27 उम्मीदवारों की सूची: 6 सीटों पर बदले कैंडिडेट, लखनऊ पूर्व से मनोज तिवारी और कुर्सी से उर्मिला पटेल को टिकट — लखनऊ, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बुधवार देर रात 27 नामों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने 27 नामों में 11 महिलाओं को टिकट दिया है। कांग्रेस पार्टी ने लखनऊ पूर्व और बाराबंकी की कुर्सी से समेत 7 सीटों पर अपना प्रत्याशी बदल दिया है। इस सीट से पंकज तिवारी की जगह मनोज तिवारी को पार्टी ने टिकट दिया है।
कुर्सी सीट से जमील अहमद की जगह उर्मिला पटेल को टिकट दिया है। इनके अलावा बाराबंकी से गौरी यादव के स्थान पर रूही अरशद और भिनगा से वंदना शर्मा के स्थान पर गजाला चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसी प्रकार खलीलाबाद से सबीहा खातून के स्थान पर डॉ. अमरेन्द्र भूषण, पिपराइच से मेनिका पांडेय के स्थान पर सुमन चौहान और मऊ से मानवेन्द्र बहादुर सिंह का टिकट बदलकर अब माधवेन्द्र सिंह को नया उम्मीदवार बनाया गया है।
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 फ़रवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
लखनऊ की और खबरें कहाँ पढ़ें?
लखनऊ की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।